यूडीए अध्यक्ष रवि सोलंकी ने पद भार ग्रहण किया,पेंडिंग कार्यो को पहली प्राथमिकता से पूरा करेंगे 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन विकास प्राधिकरण में मंगलवार को नए अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया । ढोल-ढमाकों और भारी जनसमूह के बीच नवागत अध्यक्ष रवि सोलंकी ने अपनी नई टीम के साथ पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही सोलंकी ने अपने तेवर साफ कर दिए-अब यूडीए का हर प्रोजेक्ट सिंहस्थ 2028 की रफ्तार से पूरा होगा व पेंडिंग कार्यो को पहली प्राथमिकता से पूरा करेंगे पदभार ग्रहण के बाद रवि सोलंकी ने भविष्य का खाका पेश करते हुए कहा कि सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए शहर की अधोसंरचना को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। उनका विजन केवल सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देना चाहते हैं। प्राथमिकता की सूची में अंगारेश्वर, मंगलनाथ, हरसिद्धि, भूखी माता, ऋण मुक्तेश्वर और भर्तृहरि गुफा जैसे पौराणिक मंदिरों का कायाकल्प सबसे ऊपर है। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप गरीब तबके के लिए ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के सस्ते घर उपलब्ध कराने को अपना मुख्य मिशन बताया। विकास प्राधिकरण की इस नई टीम में अध्यक्ष रवि सोलंकी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष मुकेश यादव एवं रवि वर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। बोर्ड सदस्य के रूप में विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा , सुशीला जाटवा और दुर्गा बिलोटिया ने कमान संभाली है। इस टीम का मुख्य फोकस सिंहस्थ 2028 व  पौराणिक धार्मिक स्थलों के सौंदर्याकरण पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *