2 अप्रैल को मनाया जावेगा हनुमान जन्मोत्सव, बाबा बाल हनुमान जी की निकलेगी भव्य पालकी यात्रा

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर जूना महाकालेश्वर प्रांगण स्थित जय श्री बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर से 2 अप्रैल को सांय 6.30 बजे जुलुस निकलेगा। जिसमें बाबा बाल हनुमान पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण करने के लिए निकलेंगे।
जानकारी देते हुए आयोजन संयोजक श्री रामकथा व्यास सुलभ शांतु जी महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाकालेश्वर प्रांगण स्थित बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव का दो दिवसीय आयोजन अंतर्गत 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर प्रातःकाल 9 बजे मंगला आरती में नुकती का महाभोग लगा कर भक्तों को वितरित किया जाएगा। दोपहर दो बजे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति होगी। संध्या 6 बजे मुख्य आरती के पश्चात श्री बाल हनुमान जी की रजत उत्सव विग्रह को पालकी में विराजमान करा कर पूजन किया जावेगा। जिसके पश्चात श्री बाल हनुमान जी बैंड बाजे, ध्वज पताका, हाथी – घोड़े और झांकियों के कारवां के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
यात्रा मार्ग- श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा लालपुल तोपख़ाना दौलतगंज चौराहा फ़व्वारा चौक नई सड़क कंठाल सती गेट छत्री चौक गोपाल मंदिर पटनी बाज़ार गुदरी चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुँचेगी।
भक्त मंडल के सीताराम अग्रवाल, हस्तीमल नाहर, प्रहलाद दाड़, राजेशसिंह  भदौरिया, रामावतार शर्मा, अंजनेश शर्मा, प्रवीण ठाकुर, अभय जैन, मनोहर दुबे, बसंत खत्री, शैलेंद्र तोमर, गोपाल पटौदिया दामू सेठ सत्यनारायण पटौदिया, राहुल कटारिया, सौरभ शर्मा, मनीष कटारिया, अभिषेक जैन, विवेक नहार, धर्मेन्द्र राठौड़ आदि ने पालकी यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *