इंदौर:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां सिमरोल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक नाबालिक को अपने प्रेम जाल में फसाया और उसके साथ एमआईजी क्षेत्र में रहने लगा जब यह बात हिंदू संगठन को पता पड़ी. तो उन्होंने युवक को पकड़ा और उसकी जमकर खातिरदारी की और पुलिस के हवाले किया है.
जानकारी के मुताबिक सिमरोल क्षेत्र का रहने वाला जोएब खान हिंदू नाम बता कर होशंगाबाद की की एक नाबालिक युवती से इस्टाग्राम पर दोस्ती की और उसे प्रेम जाल में फंसा कर उसे इन्दोर बुला लिया और उसके साथ एमआईजी क्षेत्र में रहने लगा जब यहां के कुछ लोगों को उसकी जानकारी लगी. तो उन्होंने हिंदू संगठन को इसकी सूचना दी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोऐब को पकड़ा और उसकी जमकर खातिरदारी की और पुलिस के सुपुर्द किया है. जब पुलिस ने मोबाइल की तलाशी ली तो उसमें कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पुलिस को मिले हैं. जांच में यह भी बात सामने आई है, कि युवक ने अन्य लड़कियों के साथ भी इस तरह के अश्लील फोटो वीडियो अपने मोबाइल में कैद करके रखे थे वही नाबालिक होशंगाबाद से लापता थी जिसकी गुमशुदगी वहां दर्ज है. जिसे होशंगाबाद पुलिस के सुपुर्द किया गया है वहीं पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.