श्री राम महल दरबार में आयोजित होगा फाग महोत्सव मेला, पू. अंजनी सखी गुरूजी के सानिध्य मे होगो भव्य आयोजन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) होली महोत्सव नजदीक आते ही धार्मिक नगरी उज्जैन के धर्म स्थलों पर फाग महोत्सव कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। इसी कड़ी में प्रतिवर्षानुसार भव्यता से श्री राममहल दरबार, उज्जैन में श्री बालाजी के आशीर्वाद से निशान यात्रा एवं फागोत्सव मेला का आयोजन 27 फरवरी 2026 शुक्रवार को होने जा रहा है। इस अवसर पर खाटूश्याम बाबा की दिव्य-ज्योत श्रृंगार दर्शन, 56 भोग प्रसादी, भोजन प्रसादी और फूलों की होली के साथ मधुर भजनों से बाबा को रिझाया जाएगा।

आयोजन कर्ता ने बताया कि परम पूज्य बाबा साहब अंजनी सखी गुरूजी के आशीर्वाद और उनकी उपस्थिति मे निशान यात्रा दोपहर 3 बजे पिपलि नाका चौराहे से शुरु होकर श्री राम महल खाटू श्याम जी मंदिर जावेगी यात्रा के दौरान हजारों कि संख्या मे श्याम प्रेमी शामिल होंगे  वहीं भव्य यात्रा के दौरान कई मंचों से बाबा साहब और भक्तो का स्वागत किया जायेगा फाग महोत्सव के आयोजन के बाद सभी भक्तगण बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए सपरिवार आकर फागोत्सव, भजन संध्या  का लाभ ले सकते हैं।


रामघाट स्थित खाटू श्याम मंदिर में सजेगा बाबा का दरबार, 27 को निकलेगी भव्य निशान यात्रा
तीन दिवसीय फाग महोत्सव आज से, विकास कार्यों के चलते बदला मार्ग, गोपाल मंदिर से शुरू होगी यात्रा
उज्जैन। महाकाल की नगरी में सिद्ध आश्रम, रामघाट स्थित प्राचीन पारदेश्वर महादेव मंदिर परिसर के खाटू श्याम मंदिर में तीन दिवसीय फाग महोत्सव का उल्लास छाएगा। बाबा श्याम के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में 26 से 28 फरवरी तक निशान यात्रा, भजन संध्या और दादी मंगल पाठ सहित विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।
आयोजन की शुरुआत आज गुरुवार, 26 फरवरी (दशमी) को सुबह 10ः00 बजे होगी। पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा द्वारा बाबा श्याम का दूध, दही, पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात भगवान को नए बागे (वस्त्र) धारण कराकर पुष्पों और सुगंधित इत्र से विशेष श्रृंगार कर आरती की जाएगी। इसी दिन दोपहर 2ः00 बजे से महिला मंडल द्वारा दादी मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा।
फाग महोत्सव का मुख्य आकर्षण शुक्रवार, 27 फरवरी (आमलकी एकादशी) को निकलने वाली निशान यात्रा रहेगी। शहर में चल रहे विकास कार्यों के कारण इस वर्ष यात्रा के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यात्रा सुबह 10ः00 बजे गोपाल मंदिर से प्रारंभ होकर पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, सवारी मार्ग और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट मंदिर पहुंचेगी। सुसज्जित रथ में बाबा श्याम विराजमान होंगे और डीजे व बैंड-बाजों की धुन पर श्याम प्रेमी हाथों में निशान (ध्वज) लेकर चलेंगे। मंदिर पहुंचने पर भक्त निशान अर्पित करेंगे और महाआरती के बाद भोजन प्रसादी होगी। शाम 6ः00 बजे से मंदिर प्रांगण में अखंड ज्योत प्रज्वलित कर भव्य भजन संध्या और फाग उत्सव मनाया जाएगा।
महोत्सव का समापन शनिवार, 28 फरवरी को सुबह 9ः30 बजे खीर-चूरमा के भोग और ज्योत दर्शन के साथ होगा। श्याम सेवा समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार पधारने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में सरोज अग्रवाल, तरुण मित्तल, सुरेंद्र जोशी, सुनील अग्रवाल, राजेश सारडा, विजय गोयल, संतोष शर्मा, सुधा अग्रवाल, रेखा गोयल सहित समस्त श्याम सेवा समिति सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *