शयन आरती में 250 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क,मुख्यमंत्री से संध्या आरती व शयन आरती का शुल्क वापस लेने की मांग

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा लगाये गये संध्या आरती एवं शयन आरती में 250 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लगाकर दर्शनार्थी भक्तों के प्रति अन्याय पूर्ण निर्णय लिया है जिसको वापस लिये जाने हेतु राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट युवा संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रबंध समिति के इस निर्णय से उज्जैन ही नहीं, बाहर से आने वाले भक्तों में भी रोष व्याप्त है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर को व्यापार का केन्द्र बनाया जा रहा है। भक्तों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाकर भक्तों में भेदभाव किया जाना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। जिसके लिए सभी भक्तगण सर्वमान्य रूप से विरोध प्रकट करते हैं।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा लिये गये मनमाने निर्णय में हस्तक्षेप कर इसे वापस लेने का निर्देश जारी करें, जिससे महाकाल के भक्तगणों को राहत मिल सकें। इसमें राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति, जिला संयोजक रवि वर्मा, अध्यक्ष मुकेश रघुवंशी, सहसंयोजक कृष्ण मालवीय, मीडिया प्रभारी जितेंद्र परमार ने सहभागिता की।

file photo-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *