उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 54वीं अखिल भारतीय इंटर रेलवे जिमनास्टिक (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 4 फरवरी से 6 फरवरी तक कोलकाता में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में टोक्यो 2020 की ओलंपियन कुमारी प्रणति नायक के साथ देश के कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भारतीय रेलवे के विभिन्न झोन से शिरकत करेंगे। उक्त प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे की ओर से विगत वर्ष के स्वर्ण पदक विजेता कृष्ण कुमार एवं कांस्य पदक विजेता वैभव चौरसिया, सुंदर वर्मा, श्यामसुंदर पाल, विनायक आवटी, अभिषेक चटर्जी एवं अविनाश श्रीवास सहायक प्रशिक्षक के रूप में भाग लेंगे।
टीम के मुख्य प्रशिक्षक राजकुमार सोलंकी निर्णायक के तौर पर भाग लेंगे। इस अवसर पर उज्जैन जिला जिमनास्टिक से आर एल वमा, ओ पी शर्मा, मनोहर शर्मा, संजय जौहरी, विजय झाला, आयुष त्रिवेदी, दिलीप चौहान, एमजी सुपेकर, मुकेश जाधव आदि द्वारा पश्चिम रेलवे जिमनास्टिक दल को शुभकामनाएं दी।
