2/2 स्लीपर कोच बसों पर रोक, विरोध में 100 से अधिक बसे खड़ी की

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सरकार द्वारा 2/2 स्लीपर कोच बसों पर अचानक रोक लगाए जाने से आक्रोशित टूरिस्ट बस ऑपरेटरो ने 100 से अधिक बसे सामाजिक न्याय परिसर में खड़ी कर दी।

टूरिस्ट बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने कहा कि 2/2 स्लीपर कोच बसों पर रोक लगाते हुए यात्राओं की गाड़ियों को आरटीओ द्वारा बंद कर दिया गया। जिसके कारण गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस निर्णय की वजह से धार्मिक यात्राएँ और बारातों का आवागमन काफी प्रभावित हो गया है।
टूरिस्ट बस ऑपरेटरो ने कहा ये सभी बसें उज्जैन में ही आरटीओ द्वारा विधिवत पास की गई थीं। ऐसे में इन्हें बिना पूर्व सूचना या समय दिए एकदम से बंद कर देना व्यवसायिक रूप से भी और नैतिक रूप से भी उचित नहीं है। इस निर्णय से केवल बस मालिक ही नहीं, बल्कि टूरिस्ट एजेंट, गाइड, ड्राइवर व स्टाफ, धर्म यात्रा से जुड़े छोटे व्यवसाय सहित कई अन्य लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। हजारों परिवारों की आजीविका इस कार्य पर निर्भर है। साथ ही, इससे धार्मिक यात्राओं की व्यवस्था पर भी सीधा प्रभाव पड़ रहा है। टूरिस्ट बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने सभी संबंधित विभागों से निवेदन किया हैं कि इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए और उचित समाधान निकाला जाए, ताकि रोजगार और धार्मिक यात्राओं दोनों की व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। साथ ही सभी साथियों से अनुरोध किया है कि एकजुट रहें और इस विषय में सामूहिक रूप से अपनी बात प्रशासन तक पहुँचाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *