उज्जैन.(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में महा की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने तथा उन्हें संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही हिंदुत्व के मूल विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में बताया गया कि विश्व हिंदू परिषद, जो सन 1964 से निरंतर कार्यरत है, आज पूरे भारत में एक सशक्त संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। संगठन देश के प्रत्येक राज्य और जिले में सक्रिय रूप से हिंदू समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता, गौ-रक्षा तथा हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध सदैव तत्पर रहता है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की शक्ति उसका समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना है। संगठन के विस्तार एवं अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने से हिंदू धर्म रक्षा बल और अधिक मजबूत होगा, जिससे समाज में हिंदुत्व की आवाज़ और सशक्त रूप से आगे बढ़ेगी।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने धर्म रक्षा निति के निर्धारित लक्ष्य पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि धर्म रक्षा निति के माध्यम से संगठन अपने सेवा, सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर पाएगा, जिससे हिंदू धर्म की रक्षा के प्रयासों को बल मिलेगा। साथ ही संगठन में सदस्यता वृद्धि, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के कार्यों की भी सराहना की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा वाहिनी की मातृशक्ति समाज में जागरूकता, संस्कार, सेवा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर सक्रिय भूमिका निभा रही है। मातृशक्ति का यह समर्पण संगठन को और अधिक सशक्त बना रहा है तथा हिंदू समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस बैठक में माननीय प्रांत संगठन मंत्री श्री खगेंद्र जी भार्गव भाईसाहब, प्रांत उपाध्यक्ष श्री महेश जी गोठी भाईसाहब एवं प्रांत मंत्री श्री विनोद जी शर्मा भाईसाहब का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश अंजना सहित जिले एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सह प्रचार-प्रसार प्रमुख राज जोशी ने दी|
