उज्जैन के झांझ- डमरू ध्वनि से वृंदावन की गलियां होगी गुंजायमान ,प्रसिद्ध भस्म रमैया भक्त मंडल 25 नवंबर को देगा प्रस्तुति

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन का प्रसिद्ध श्री भस्म रमैया भक्त मंडल 25 नवंबर को बिहारी पंचमी के अवसर पर आयोजित यात्रा में शिव प्रिय वाद्ययंत्रों की विशेष प्रस्तुति देगा।इसके लिए मंडल को वृंदावन में आमंत्रित किया गया है।
मंडल के प्रमुख प्रवीण मादुस्कर ने बताया भगवान श्री बांके बिहारी जी के प्रकट उत्सव पर आयोजित होने वाली धर्मयात्रा में उज्जैन का यह ख्याति प्राप्त झांझ- डमरू वादन दल धर्म ध्वनि से वृंदावन की गलियां गुंजायमान करेगा। वृंदावन के निधिवन से आरम्भ होने वाली इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए मंडल के 30 सदस्यों का दल 24 नवम्बर को उज्जैन से वृंदावन के लिए प्रस्थान करेगा व 25 नवम्बर को यात्रा में प्रस्तुति देगा। उल्लेखनीय है कि उज्जैन के श्री भस्म रमैया भक्त मंडल ने अपनी धर्ममय प्रस्तुति से सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। साऊथ मूवी, टीवी धारावाहिक से लेकर कई राष्ट्रीय व  अंतर राष्ट्रीय धार्मिक आयोजनों में अपनी कला की अमिट छाप छोड़ी है।