विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने अपने हाथों से बनाए मिट्टी के दीए, नागरिकों से दीपावली पर स्वदेशी दीपक जलाने का किया अनुरोध

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) दीपावली के महापर्व पर वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी अपनाएं देशभक्त कहलाएं का संदेश देते हुए उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने स्वयं अपने हाथों से मिट्टी के दीपक का निर्माण किया और प्रजापत समाज के लोगों का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से इस दीपावली पर मिट्टी से निर्मित स्वदेशी दीपक जलाने का अनुरोध किया।
विधायक कालूहेड़ा ने कहा कि दीपावली के महापर्व पर दीपदान का बहुत महत्व है। इस दीपावली पर हम संकल्प लें कि हमारे अपने नगर में बने हुए दीप से ही दीपावली मनाएं। इस अवसर पर सभी ने यह संकल्प भी दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यही संदेश है कि अपने नगर और अपने देश में बनी हुई वस्तुओं का ही उपयोग कर हम त्योहार मनाएं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री जगदीश पांचाल, ऋषि वर्मा, अशोक कैथवास, मंडल अध्यक्ष रितेश जटिया, अजय तिवारी, विक्रम ठाकुर, नवीन यादव, विजय चौहान, पार्षद गब्बर भाटी, रजत मेहता, पूर्व पार्षद राजेश सेठी, घनश्याम गौड़, शानू मेहता, धर्मेंद्र परिहार, आनंद जैन, बसंत भारती, गजेंद्र सकलेचा, कमलेश प्रजापत, राहुल प्रजापत, नंदू प्रजापत, चरणसिंह भाटिया, अनिल सिंह सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।