तेज रफ्तार कार  अनियंत्रित होकर नदी में गिरी,भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौके पर मौत

कटनी।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। एक तेज रफ्तार कार  अनियंत्रित होकर पहले एक ऑटो रिक्शा से टकराई और फिर तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा कर बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला।