पत्रकारिता का काम आज भी चुनौतीपूर्ण, लगातार मीडिया की संख्या बढ़ रही है उसमे अपना स्थान बनाए रखना सीखा उदय आरंभ ने :- श्रीमती यादव

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उदय आरंभ के तीन वर्ष पूर्ण होने पर एक गरीमामय कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना चैनल के संपादक नंदलाल यादव ने की। श्री यादव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता का काम आज भी चुनौतीपूर्ण है। उदय आरंभ परिवार ने इस चुनौती को स्वीकार किया है और पिछले तीन वर्षों से लगातार उदय आरंभ का प्रकाशन किया जाना इस चुनौती को स्वीकार करना है। उन्होंने अपनी ओर से उदय आरंभ के तीन वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण यादव, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, महाकाल भक्ति चैनल के संपादक पं. विजय व्यास, उज्जैन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सारवान, ओरिजनल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल ,पूर्व निगम सभापति सोनू गेहलोत,समाजसेवी जमुना यादव व उदय आरंभ के आशीर्वाददाता पी.के. चंदेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर की गई। अतिथियों का स्वागत मोहन राजपूत, डीएस पटेल, विनय सिंह खिंची ने किया। स्वागत भाषण उदय आरंभ के संपादक उदय सिंह चंदेल ने दिया। आभार शैलेन्द्र सिंह बुंदेला ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र व्यास (स्वामी मुस्कुराके) ने किया।

लगातार मीडिया की संख्या बढ़ रही है उसमे अपना स्थान बनाए रखना सीखा उदय आरंभ ने : श्रीमती यादव
निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि लगातार चैनल और समाचार पत्रों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी बात है। मीडिया ने हमेशा समाज को जागरत करने का काम किया है। उन्होंने व्यंग में कहा कि जिस हिसाब से मीडिया की संख्या बढ़ी है उस हिसाब से नेतााओं को विज्ञापन देने में परेशानी आने लगी है। श्रीमती यादव ने कहा कि मीडिया की बढ़ती हुई संख्या के बावजूद उदय आरंभ ने अपना अलग स्थान बनाकर रखा है।

अखबार का फ्रंट पेज कोई पढऩा नहीं चाहता: चंदेल
ओरिजनल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल ने कहा कि वर्तमान में पाठक ही पत्रकार हो गया है। सोश्यल मीडिया ने समाचार पत्रों की लोकप्रियता पर असर डाला है। देश दुनिया में कहीं पर भी कोई घटना घटित होती है उसका फोटो और वीडियो कुछ मिनटों में सोश्यल मीडिया पर आ जाता है। यही कारण है कि अब कोई भी समाचार का फ्रंट पेज पढऩा ही नहीं चाहता है। पाठक को ऐसा महसूस होता है कि वह बासी खबरें पढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सोश्यल मीडिया भी समाचार पत्र और चैनलों के लिये एक चुनौती बन गया है।

समाचार पत्र की आज भी विश्वसनीयता : गेहलोत
पूर्व निगम सभापति और एक जमाने के दिग्गज पत्रकार रहे सोनू गेहलोत ने कहा कि समाचार पत्र की आज भी अपनी विश्वसनीयता है। समाचार पत्र में छपे हुए शब्द पाठक के मस्तिष्क पर प्रभाव डालते हैं। कुछ समय के लिये सोश्यल मीडिया या इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रिंट मीडिया को हिला जरूर सकता है किंतु आज भी प्रिंट मीडिया पर ज्यादा भरोसा है। सोश्यल मीडिया पर कई खबरें गलत और झूठी भी प्रसारित हो जाती है। इस कारण आज भी प्रिंट मीडिया विश्वसनीय है।

भविष्य में और ऊँचाई छुएगा उदय आरंभ: सारवान
उज्जैन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सारवान ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि उदय आरंभ अपने नाम के अनुरुप शुरुआत कर चुका है। जिसके नाम में ही उदय और आरंभ हो उसे ना तो कोई रोक सकता है ना उसका कोई अंत कर सकता है। श्री सारवान ने कहा कि उदय आरंभ अपनी लेखनी के कारण भविष्य में और ऊँचाई छुएगा।

पत्रकार हुए सम्मानित
कार्यक्रम में उदय आरंभ पत्रकारिता सम्मान दिया गया। यह सम्मान अभय धर्मे,राजेश रावत,धर्मेन्द्र राठौर, राजेन्द्र रघुवंशी,जितेन्द्र राठौर, नीलेश सांघी,शैलेष व्यास, विवेक सोनी, जगमोहन जायसवाल, कैलाश शर्मा, उज्जैन लाइव से विशाल जी, आशीष दुबे, आशीष जैन, आशीष सिसौदिया, असलम खान, अविनाश चतुर्वेदी, धीरज गौमे, इंदर सिंह चौहान, नासिर बेलिम, नीलेश शर्मा, पराग पांचाल, पुरुषोत्तम शर्मा, डा. राहुल कटारिया, राहुल राठौर, राजेश जोशी, राजेश करे, सचिन सिन्हा, रुपेश तिवारी, विपूल जोशी, अजय सिंह चौहान, प्रमोद व्यास, नीलेश मेहता, राशिद खान, पत्रकार महेन्द्र सिंह बैस,व दारा खान ने प्राप्त किया।