किसानों के लिए कांग्रेस ने उज्जैन से भरी हुंकार, मंडी प्रांगण में किसान न्याय यात्रा में आए प्रदेश भर के नेता

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) प्रदेशभर में खाद बीज संकट, बिजली कटौती, सड़कें खराब, बेरोजगारी, फसल का उचित दाम नहीं मिलना जैसी समस्याओं से जूझ रहे किसानों के लिए कांग्रेस ने उज्जैन से हूंकार भरी। किसान न्याय यात्रा में कांग्रेस की एकजुटता के साथ किसानों का भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश भी फूटा।

किसान न्याय यात्रा से पूर्व मंडी प्रांगण में हुए सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कहा भाजपा की सरकार वोट चोरी से बनी है। 2023 का विधान सभा चुनाव बीजेपी ने पोस्टर वेलेट के माध्यम से चोरी किया और इसका सीधा उदाहरण महेश परमार है। जो इस चोरी का शिकार हुए, किस तरह से चुनाव मे धांधली की जाती है, चुनाव की गड़बड़ी का वितृत उदाहरण दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस अवसर पर कहा कि शहर और प्रदेश मे खाद बीज की मारामारी है, किसानों पर लाठियां भांजी जा रही है, किसान परेशान है पर शराबियों को शराब आसानी से मिल रही है। कहने को शराबबंदी है पर बड़ी आसानी से महंगी शराब खरीदी जा सकती है। व्याप्त कानून की अव्यस्था को, प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को आगामी विधान सभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आवाह्न किया।

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेश परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि उज्जैन की सड़कों पर कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता दो दो हाथ आमने सामने करने के लिए हर दम तैयार है। मुख्यमंत्री की सह और निर्देश पर शासन के अधिकारी अपनी मनमर्जी करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता लगातार जनता और किसानों के हित मे काम कर रहा है। महेश परमार ने उद्योग, सड़को के निर्माण और सिंहस्थ के नाम पर किसानों की भूमि अधिग्रहण, किसानों के आंदोलन को दबाये जाने, किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजने जैसे प्रदेश सरकार के सभी कृत्यों की निंदा की।