उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर शहर के सबसे सुंदर गार्डन गोवर्धन धाम पर गोवर्धन रहवासी संघ, गुड मॉर्निंग ग्रुप एवं जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक के सौजन्य से कॉलोनी वासियों एवं शहर के पौधा प्रेमी लोगों को 121 पौधे एवं गमले का वितरण किया गया।
सुनील माहेश्वरी ने बताया कि पौधों के साथ गमले का वितरण मुख्य अतिथि पेड़ वाले बाबा श्याम माहेश्वरी, इकबाल सिंह गांधी, ओंकार पाल सिंह, प्रकाश चित्तौड़ा द्वारा वितरण किया गया। सभी को यह शपथ दिलाई गई की इन पौधों में प्रतिदिन पानी देकर हर 10 दिवस में इनका फोटो खींचकर रहवासी व्हाट्सएप ग्रुप में भेजेंगे। संपूर्ण बरसात में जिनके पौधे सबसे स्वस्थ एवं बड़े होंगे उस पौधे परिवार को अगले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पूनम व्यास, लक्ष्मी शर्मा, सीपीसी करोड़, लीलाराम चदनानी, गोपाल कृष्ण निगम, तनिष्का माहेश्वरी, कृति भव्य रोचवानी, मान्य रोचवानी,कैलाश पोह्वानी, दीपिका परिहार आदि पर्यावरण प्रेमी के साथ सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे। संचालन बीके सोनी ने किया एवं आभार जेठानंद जय सिंघानी ने माना। कार्यक्रम को मूर्त रूप रवि गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, लीलाराम चांदनानी, सोनू विश्वास ने दिया। सभी ने पर्यावरण दिवस पर शहर को हरा भरा बनाने का संकल्प भी लिया।