शनि देव जन्मोत्सव पर महा आरती , सांवरिया सेठ स्वरूप में दिये भक्तों को दर्शन न्यायाधीश सूर्यपुत्र शनिदेव भगवान ने 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) हरसिद्धि चौराहा स्थित श्री सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर पर प्रभु श्री शनिदेव भगवान के जन्म उत्सव के पावन पर्व पर प्रभु ने अपने भक्तों को सांवरिया सेठ स्वरूप में दर्शन दिए।

श्री सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर पर प्रभु शनि देव जन्मोत्सव पर 20वां विशाल भंडारा, महा आरती एवं छप्पन भोग का आयोजन मुख्य पुजारी ज्योतिष आचार्य पंडित कैलाशचंद जोशी के नेतृत्व में किया गया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रभु को 56 भोग लगाए गए एवं मुख्य पुजारी श्री जोशी को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। मंदिर पुजारी परिवार द्वारा सभी भक्तगणों को पंछा पहनाकर सम्मानित किया गया। महा आरती का भार शुभम पंचोली ने संभाला। जिसमें हजारों भक्तों ने आरती की और धर्म लाभ प्राप्त किया। श्री सूर्य पुत्र शनिदेव मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिष आचार्य पंडित कैलाशचंद जोशी एवं पुजारी दिनेश जोशी, पुजारी कृष्ण जोशी, पुजारी राज जोशी, पुजारी निहाल जोशी ने सफल आयोजन पर सभी भक्तगणों का आभार माना।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिटी प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार टीम के साथ  महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल, संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति से राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अजय शंकर तिवारी, महिला अध्यक्ष रेखा दीदी एवं उनकी टीम, राजू नागर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला यादव, पार्षद गब्बर भाटी, समाज सेविका नीलू वर्मा, गौ रक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भंवर सिंह चौधरी, डॉ अनिल जीनवाल, महंत निलेशानंद तिवारी, निर्मला यादव, नेहा तिवारी समाज सेविका, नेहा चौधरी, समाजसेविका निर्मला यादव, राजीव द्विवेदी, अरविंदर चौहर, पारस भैया, पंडित राहुल, बंटी ठाकुर सहित कई पदाधिकारी, भक्त गण उपस्थित रहे। अती प्राचीन चमत्कारी स्थान हरसिद्धि चौराहा पर स्थित श्री सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर में प्रतिवर्ष भगवान के जन्म उत्सव पर अलग-अलग प्रकार के दिव्य श्रृंगार से भगवान भक्तों को दर्शन देते हैं। शनिदेव भक्तों की हर मनोकामना मन्नत पूरी करते हैं।