प्रधानमंत्री मोदी करेंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन, उज्जैन के विशाल सिंह सोलंकी निभाएंगे मध्य प्रदेश के कोच की भूमिका

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) बिहार में आयोजित हो रहे 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में उज्जैन के कोच विशाल सिंह सोलंकी मध्य प्रदेश टीम की कोचिंग की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। जिले से दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी अशद खान और अल्तमस खान का चयन हुआ है।

ओ.पी. हरोड़ खेल और युवा कल्याण अधिकारी, अरविंद जोशी पूर्व क्रीड़ा अधिकारी, ठाकुर शिव प्रताप सिंह चौहान, ठा. संजय सिंह बैस, शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कराके ने इस अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन देशभर के उभरते हुए एथलीटों के लिए एक बड़ा मंच है, जिसमें वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
इस भव्य आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह में प्रतियोगिता के आधिकारिक लोगो और थीम गीत का अनावरण भी किया गया। उज्जैन जिले के लिए यह आयोजन विशेष महत्व रखता है, ये दोनों खिलाड़ी तलवार दांव, उर्मी ढाल एवं स्वक काइट जैसे पारंपरिक भारतीय युद्धकला इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि न केवल उज्जैन जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह युवा खिलाड़ियों को पारंपरिक भारतीय खेलों की ओर आकर्षित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी है।