अक्षय तृतीया पर श्री परशुरामजी का मनाया जन्मोत्सव,हजारों भक्तों ने लिया पूजन महाआरती का दर्शन लाभ

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भगवान श्री परशुराम ब्राह्मणों के गौरव और आराध्य हैं। पुराणों में उल्लेख है अक्षय तृतीया पर जो मनुष्य भगवान परशुराम का दर्शन ओर पूजन करता हैं उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं, संतानहीनों को संतान प्राप्ति होती हैं, शादी में आ रहे विघ्न दूर होते हैं, अपने जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ पर दर्शन पूजन करने पर उसे सुख शांति समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं।

अ.भा. युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अर्पित पुजारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चाणक्यपुरी स्थित श्री परशुराम मंदिर पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज और श्री परशुराम पारमार्थिक सेवा न्यास के तत्वावधान में ग्यारह वैदिक ब्राह्मणों द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का भव्य अभिषेक पूजन किया गया और 101 दीपो से महाआरती की गई। हजारों भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। महाआरती में मुख्य रूप से निगम सभापति कलावती यादव, युवा शक्ति आयुष यादव, निरंजन किंशुक, ब्रह्मऋषि जय गुरुजी, पार्षद शिवेंद्र तिवारी, अर्पित दुबे, युवा समाजसेवी अंकित चौबे, पूर्व निगम सभापति सोनू गेहलोत, सांसद प्रतिनिधि सुनील शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुशील शर्मा, युवा ब्राह्मण समाज संस्थापक श्री परशुराम पारमार्थिक सेवा न्यास के अध्यक्ष महेश पुजारी, भगवान शर्मा, विजय पुजारी, राम पुजारी, अशोक शुक्ला, शिवेंद्र तिवारी, अर्पित दुबे, राकेश जोशी, रूपेश मेहता, आशीष अग्निहोत्री, धनीराम शास्त्री, वासुदेव शास्त्री, विजय जोशी, हरि ओम शर्मा, मधु सुदन शर्मा, राधेश्याम शास्त्री, सुरेश शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, रुद्रेश शर्मा, अशोक राठौर, रमेश वादवानी, राजेश बैरागी, अमृतेश त्रिवेदी, शैलेन्द्र नागर, राहुल व्यास, हिमांशु शर्मा, योगेश व्यास ,राम शर्मा, आशीष ठक्कर, किशन पांडे, गोविंद व्यास, जितेंद्र मेहता, यशवंत व्यास, दीपक शर्मा, शिवम् शर्मा, लोकेश व्यास, नीरज शर्मा, मनोज व्यास, चंद्रमोहन शर्मा, महिला शक्ति से ममता शर्मा, वैभवी शर्मा, अलका शर्मा, रूपा गांगुली आदि हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।