श्री राम नवमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, रामघाट पर हुई श्रीराम स्तुति,श्रीराम मंदिर में नवरात्रि पर्व यज्ञ-हवन पूजन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) रामलला के जन्म उत्सव पर स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में रामघाट स्थित रामेश्वर मंदिर क्षेत्र में दीपक जलाकर राम नवमी मनाई गई। श्री राम स्तुति कार्यक्रम में संगीतमय भजन संध्या हुई जिसमें भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया गया।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्वर्णिम भारत मंच के द्वारा मोक्ष दायिनी मां क्षिप्रा तट स्थित रामघाट पर श्री राम स्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरती यजमान पुष्पेंद्र बारकिया, जेकी ठाकुर, चेतन श्रीवास्तव, हेमंत पटेल, पं. अजय जोशी, पं. अमृतेश त्रिवेदी, पं. रितेश त्रिवेदी, सोनू गुरु सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान राम की महाआरती की। कार्यक्रम के सूत्रधार पुष्पेंद्र बारकिया के अनुसार पाटीदार समाज के राम मंदिर में से बाल स्वरूप रामलला की प्रतिमा का पूजन कर कार्यक्रम स्थल तक पालकी में बैठाकर लाए फिर भगवान की महाआरती हुई। राम जन्मोत्सव पर श्री राम स्तुति कार्यक्रम में रामघाट पर दीपक जलाकर हर्ष मनाया। पंडित अमृतेश त्रिवेदी ने कहा कि रामनवमी पर स्वर्णिम भारत मंच के आयोजन से घाट पर राम भक्ति मय माहौल बना। सभी ने दीपक जलाकर राम जन्म की खुशी मनाई। जैकी ठाकुर ने बताया कि भगवान राम के जन्म दिन पर आतिशबाजी के साथ महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ।
——————————————————————————————————————————————————————————————
श्री राम दरबार मंदिर में धूमधाम से मनाया श्री राम जन्मोत्सव
उज्जैन। फ्रीगंज स्थित श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर स्थापित श्री राम दरबार मंदिर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया।
श्री शिव विष्णु मंडल द्वारा फ्रीगंज के रहवासियों के सहयोग से श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में सन् 1995 में  स्थापित श्री राम दरबार मंदिर पर श्री रामनवमी 6 अप्रैल रविवार को श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रातः भगवान का अभिषेक पुजन कर मध्यान्ह 12 बजे  भगवान श्री राम की जन्म आरती की गई व प्रसाद वितरण किया गया। सभी कार्यक्रम श्री शिव विष्णु समिति द्वारा जन सहयोग से किया गया।
——————————————————————————————————————————————————————————————–
मानस भवन में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पर लगे जयकारे
उज्जैन। रामनवमी के पावन पर्व पर क्षीरसागर स्थित मानस भवन में दोपहर 12 बजे ढोल, शंख ध्वनि के साथ भय प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी, मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी के उद्घोष के साथ भगवार श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया।
पं. संतोष पुजारी द्वारा आरती की गई। सुबह 8 बजे भगवान श्रीराम सीताजी, लक्ष्मणजी, हनुमानजी का अभिषेक पूजन किया गया। इस अवसर पर दिनेश सुखनंदन जोशी, वेदप्रकाश शर्मा, अजयकुमार शर्मा, सत्यनारायण पंवार, मनोज जोशी, आदित्य सहित महिला मंडल एवं मंदिर समिति द्वारा धर्मप्राण जनता को राम जन्मोत्सव की बधाई दी गई। आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। जन्मोत्सव पर भारी संख्या में धर्मप्राण जनता मौजूद रहीं।
——————————————————————————————————————————————————————————————–
पाटीदार समाज श्रीराम मंदिर में नवरात्रि पर्व यज्ञ-हवन पूजन के साथ सम्पन्न
आमसभा में स्वर्ण जयंती का आय-व्यय प्रस्तुत
श्रीराम के जन्मोत्सव पर शंख, घंटे, घडिय़ाल की मंगल ध्वनि के साथ हुई महाआरती
उज्जैन। श्री मालवा कुल्मी पाटीदार श्रीराम मंदिर हनुमानगढ़ी न्यास रामघाट पर नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि पर्व एक कुण्डीय यज्ञ हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। नवमी पर्व पर प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, माँ उमिया, अम्बेजी को विशेष पोषाक पहनाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे शंख, घंटे, घडिय़ाल की मंगल ध्वनि के साथ महाआरती हुई, पश्चात महाप्रसादी का वितरण हुआ। मंदिर परिसर में नौ दिवसीय घटस्थापना कर जगत जननी माँ अम्बेजी, कुलदेवी माँ उमियाजी की आराधना की गई।  पंडित राहुल शर्मा ने नौ दिनों तक पूजा-अर्चना एवं पाठ किया। नवमी के दिन ट्रस्ट के विभिन्न जिलों से समाजबंधु उपस्थित हुए। मंदिर परिसर की आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई।
श्रीराम नवमी की पूर्व संध्या पर ट्रस्ट मण्डल की साधारण सभा सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न जिलों के समाजबंधुओं की उपस्थिति में मंदिर स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती मनाई जिसके आय-व्ययपत्रक का अनुमोदन किया। सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की संख्या बढऩे की संभावना को देखते हुए मंदिर विकास की अनेक योजनाओं चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई।
श्रीराम नवमी पर्व पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शांतिलाल गामी, उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाटीदार, हेमराज पाटीदार, कोषाध्यक्ष सेठ राधेश्याम पाटीदार, सचिव मनोहरलाल पाटीदार, संयुक्त सचिव नाथूलाल धोल, माँगीलाल पाटीदार,  सहसचिव भँवरलाल पाटीदार, ट्रस्टी गोविन्द तेजकरण चावड़ा, हीरालाल पाटीदार, सदस्य दिनेशकुमार पाटीदार, मोहनलाल पाटीदार, तुलसीराम पाटीदार, मनोहलाल पाटीदार, हरिनारायण पाटीदार, लक्ष्मणजी, पुरुषोत्तम पाटीदार सहित समाज के वरिष्ठजन दानदाता सेठ अशोक पाटीदार, डॉ. एन.के. पाटीदार सहित विभिन्न जिलों से आये समाजजन उपस्थित थे।
—————————————————————————————————————————————————————————————–
श्रीराम मंदिर योगीपुरा में हुआ ‘श्रीराम जन्म कीर्तन’
मर्यादा संयम, तप, आज्ञा, पिता का वचन, भाई की इच्छा, ऐसे सभी नियमों का पालन करने वाले भगवान श्रीराम थे- संगीता सुपेकर
उज्जैन। मर्यादा संयम, तप, आज्ञा, पिता का वचन, भाई की इच्छा, ऐसे सभी नियमों का पालन करने वाले भगवान श्रीराम थे।
उक्त विचार महाराष्ट्र समाज के श्रीराम मंदिर योगीपुरा में ‘श्रीराम जन्म कीर्तन’ पर बोलते हुए प्रसिध्द कीर्तन कार संगीता सुपेकर ने 6 अप्रैल को श्रीराम जन्म उत्सव के अवसर पर कहे। कार्यक्रम संयोजक संजय दिवटे के अनुसार प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदय सोहले ‘सोहले आर्ट्स’, विशेष अतिथि पार्षद एवं नगर निगम उद्यान एवं लोकनिर्माण समिति प्रभारी शिवेंद्र तिवारी थे। अध्यक्षता पंकज चांदोरकर ने करते हुए समाजसेवी राजू निम्बालकर का सम्मान किया। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्म धूमधाम से मनाया जाकर महाआरती पश्चात महाप्रसादी व लस्सी का वितरण किया गया। अतिथियों का स्वागत समाज के सचिव सुशील मूले, कोषाध्यक्ष जितेंद्र आप्टे, सहसचिव मिलिंद पन्हालकर, रविंद्र मूले, संजय दिवटे, मनोज कार्लेकर, प्रदीप जोग, अजीत कालकर, तुषार मुजुमदार, अमित सुपेकर, निलेश फडणीस, राजश्री जोशी आदि द्वारा किया गया। हारमोनियम पर अशोक देशमुख, तबले पर जयंत पंडित ने कलाकार का साथ दिया। संचालन व आभार सचिव सुशील मुले द्वारा किया गया।
——————————————————————————————————————————————————————————————
श्री राम मंदिर बसंत विहार में हुई भगवान श्री राम की प्रकट आरती
भंडारे में 2 हजार भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
उज्जैन। श्री राम मंदिर बसंत विहार कॉलोनी में बसंत विहार विकास मंच के अंतर्गत 6 अप्रैल रविवार को श्री राम नवमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बसंत विहार विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र परब के द्वारा  श्रीराम जी का अभिषेक एवं पूजन सुबह किया गया। दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम की प्रकट आरती की गई। उसके बाद कॉलोनी वासियों के सहयोग से भोजन प्रसादी भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 2000 लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान रमेश चंद्र कुमावत, लोकेंद्र सिंह बेस, हरीश घाटगे, विजय गोठवाल, सियाराम पाटीदार, अनिल रावेरकर, पंडित शिव शंकर चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण जायसवाल, दिलीप सिंह देवड़ा, शशिकांत जोशी, जटाशंकर पांडे, जेपी शर्मा, संग्राम सिंह चौहान, जगदीश कुमावत, उदयवीर सिंह खटाने, संजय गुप्ता, उल्लास बक्शी, प्रकाश जेठवानी, नरेंद्र कुमावत, प्रशांत सोहले, सुरेश चंद्र चौधरी, देवेंद्र राय, अनिल देशमुख, बंटी चंदेल, राहुल पाटीदार, कमल खत्री, पंडित राजेश दवे, संजय गुप्ता, एवं गरबा मंडल की सदस्यों, हनुमान भक्त मंडल के सदस्यों ने सेवाएं दी। मंच संचालन अनिल रावेरकर ने किया।
——————————————————————————————————————————————————————————————–