उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) फ्रीगंज व्यापारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी तथा सभी कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में हर्ष उल्लास के माहौल में नए अध्यक्ष का चयन किया गया।
सभी की सहमति से गोविंद यादव (बबलू भैया) को फ्रीगंज व्यापारी महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद के लिए अनिल राठौर, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार परसवानी को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल राठौर, उपाध्यक्ष हेमंत गुप्ता, अभिलाष जैन, आनंद पोरवाल, संजय सोनी, सहसचिव राकेश भार्गव, अजय भालिया, अभिषेक गोयल, महेंद्र सेन, मीडिया प्रभारी मनीष सोनी, मुख्य परामर्शदाता हर्ष जैन, अनुराग जैन, विशेष आमंत्रित सदस्य अम्बालाल महेश्वरी, आदित्य नामजोशी, कैलाशचंद महेश्वरी एडवोकेट, संजय नाहर, डॉ सुशील गुप्ता, डॉ. सम्राट घोष रहेंगे। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य किशोर मुलानी, नरेश परिहार, मनोज शर्मा, जितेंद्र सोलंकी, राकेश नेमा, योगेश राठौर, मोहन भाटिया, गोपालदास वाधवानी, राजीव कक्कड़, यशवंत पटेल, ओम जायसवाल, पंकज जैन, प्रशान्त फागनिया, रतन यादव, हरीश गेहलोत, अनूप चौहान, तरूण मलिक, गोरेलाल परिहार, राजा कालरा, डॉ रूपेश खत्री, विकास चावड़ा, कृष्णकांत गिरी चुने गए। टाईम हेडक्वार्टर टॉवर चौक पर हुई बैठक में फ्रीगंज व्यापारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष सोनी द्वारा दी गई।
