5 वर्ष की मासूम बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित हुआ समाज

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) देश में मासूम बालिकाओं के साथ घिनोनी वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दुराचारियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। जहाँ एक ओर हैवानों ने अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या कर दी जिससे देशभर में आक्रोश है, वहीं उज्जैन में शुक्रवार को दादा-दादी के साथ अपने घर में सोयी हुई पाँच वर्षीय बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। इससे आक्रोशित स्वर्णिम भारत मंच के बैनर तले विभिन्न समाज संगठनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना देकर गृहमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।    स्वर्णिम भारत मंच के संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने बताया देश में मासूम बच्चियों के साथ जो दुष्कर्म की घटना हुई है उससे देश शर्मसार हुआ है। दुराचारियों के मन में पुलिस का ख़ौफ़ खत्म हो चुका है। दुराचारियों के हौंसले इतने बुलन्द हो गए हैं कि घर में सोते हुए नन्हीं बच्ची को अगवा कर उसके बाद दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी। इससे शहर के साथ ही पूरा देश आक्रोशित है।      शनिवार को स्वर्णिम भारत मंच के बैनर तले विभिन्न समाज संगठनों के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना देते हुए उक्त आरोपियों के जल्द से जल्द पकड़ने की मांग का एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को दिया। संगठनों ने मांग की है कि 24 घण्टे में महाकाल थाना क्षेत्र में जो घटना हुई है उसके आरोपियों को पकड़ा जाकर सार्वजनिक जुलूस निकाला जाए।      आक्रोशित लोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे
पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने के मामले में शहर के लोगों में इतना आक्रोश है कि ज्ञापन लेने आने में एसपी को देरी की तो लोग एसपी ऑफिस के बाहर ही धरने पर बैठ कर नारे बाजी करने लग गए। बाद में लोगों का आक्रोश देख एसपी सचिन अतुलकर ने ज्ञापन लेने एएसपी अंतर सिंह कनेश को भेजा।
एसपी ने स्वर्णिम भारत मंच के पदाधिकारियों से की चर्चा
मामले की जानकारी लेते हुए एसपी सचिन अतुलकर ने स्वर्णिम भारत मंच के दिनेश श्रीवास्तव व पदाधिकारियों को चर्चा करने के लिए महाकाल थाने बुलाया। एसपी ने वहाँ पदाधिकारियों को मामले की निष्पक्षता से जांच व आरोपियों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
परिजनों को राहत राशि देने की मांग
स्वर्णिम भारत मंच ने कलेक्टर शशांक मिश्रा को पत्र लिख कर मांग की है कि मृत बालिका के परिजन जो बेहद गरीब है को तत्काल राहत राशि दी जाए। साथ ही मंच ने शहरवासियों व देशवासियों से अपील की है कि वो भी परिवार की मदद को आगे आए।
24 घण्टे में आरोपी को पकड़ने की चेतावनी …..
स्वर्णिम भारत मंच के बैनर तले आये प्रमुख लोगो में सुरेन्द्र चतुर्वेदी ,कल्याण शिवहरे, किशोर सिंह भदौरिया, जगदीश पांचाल, निर्दोष निर्भय, पंकज चाँदोरकर, जी.एल. परमार, महेन्द्रसिंह लोधी, योगेंद्र पोरवाल, अरविंद जैन, अशोक कोटवानी, अमित सक्सेना, जैकी ठाकुर, अभय नरवरिया, रश्मि सक्सेना, राखी श्रीवास, आभा कुशवाह, पीयूष चौहान, रविभूषण श्रीवास्तव, देवेंद्र माहेश्वरी, सोनू जायसवाल, शशांक सेन, चेतन श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह जादौन, सुमेर सिंह सोलंकी, सुमित व्यास आदि ने आक्रोशित होकर पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करके उसका सार्वजनिक जुलूस निकाला जाए अन्यथा हमें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
ये संगठन हुए शामिल
उज्जैन कोचिंग क्लासेस एसोशियन, सिंधी समाज, कायस्थ समाज, ब्राह्मण समाज, पंजाबी समाज, खत्री समाज, लोधी समाज, वैश्य समाज, विश्वकर्मा समाज, जैन समाज, जायसवाल समाज, राजपूत समाज, महाराष्ट्रीयन समाज के पदाधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की है।