उल्लेखनीय कार्यों के लिए चार शख्सियतों को  किया सम्मानित,युग पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं भूतपूर्व एल्डरमैन रजा अली सिद्दीकी की स्मृति में किया सम्मानित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) नए हिजरी सन् 1446 की शुरुआत पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा युग पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं भूतपूर्व एल्डरमैन रजा अली सिद्दीकी की स्मृति में पौधारोपण, आश्रम में दूध ब्रेड का वितरण, सम्मान समारोह का आयोजन किया।

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने बताया कि संस्था द्वारा महाकाल मार्ग स्थित अपंग आश्रम में पौधारोपण किया गया एवं आश्रम वासीयो को दूध, ब्रेड का वितरण किया गया।

संस्था द्वारा महापुरुषों की याद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में एवं रक्तदान, शिक्षा खेल, देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए निःशुल्क ध्वज वितरण कार्यक्रम 15 अगस्त और 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर किया जाता है। साहित्य को प्रोत्साहन देने एवं सांप्रदायिक सद्भाव और एकता के लिए अनेक रचनात्मक कार्य किए जाते हैं। संस्था द्वारा उल्लेखनीय कार्यों के लिए चार शख्सियतों को स्वामी विवेकानंद एवं रजा अली सिद्धिकी अवार्ड से कर्तव्य निष्ठा के लिए लखन यादव, समाज सेवा के लिए डॉ. निजाम हाशमी इरशाद कुरैशी, विनीत सोलपंखी को सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि मुकेश यादव, जगदीश वर्मा, सैयद नियामत अली तराना, इरफान अंसारी,  मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल, आश्रम के डायरेक्टर रामचंद्र सोल्पंखी ने संबोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ फोटोग्राफर रफीक खान ने की। संचालन इकबाल उस्मानी ने किया। आभार सचिव धर्मेंद्र राठौर ने माना। उपरोक्त जानकारी उप संयोजक सैयद उस्मान एवं प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी।