नई दिल्ली:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) आज मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई. शपथग्रहण के 23:30 घंटे बाद मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा हो गया है. नागपुर से सांसद नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय दिया गया है. राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है. अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया है. मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। शिवराज बने कृषि मंत्री.
- ज्योतिरादित्य सिधिया टेलीकॉम मंत्रालय संभालेंगे.
- भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्री की कमान दी गई है.
- प्रह्लालाद जोशी को उपभोक्ता मंत्री बनाया गया है.
- मोदी सरकार में रवनीत बिट्टू अल्पसंख्यक राज्यमंत्री बनाए गए.
- सर्बानंद सोनोवाल को जहाजरानी मंत्रालय की कमान दी गई है.
- टीडीपी नेता राममोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है.
- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है.
- धर्मेंद्र प्रधान मोदी 3.0 में भी शिक्षा मंत्री बने रहेंगे.
- किरण रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है.
- चिराग पासवान को खेल एवं युवा मंत्रालय की कमान सौंपी गई है.
- गजेंद्र शेखावत को कला पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा सुरेश गोपी को पर्यटन कला संस्कृति राज्य मंत्री बनाया गया है.
- पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्री बनाया गया है, जबकि श्रीपद नाईक को ऊर्जा राज्यमंत्री बनाया गया है.
- मोदी 3.0 में सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय की कमान सौंपी गई है.
- शिवराज सिंह चौहान को दो मंत्रालय मिले हैं, उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा उन्हें कृषि मंत्रालय भी सौंपा गया है.
- अश्विनी वैष्णव को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कमान सौंपी गई है. वैष्णव मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री थे.
- हरियाणा से बीजेपी नेता और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को पावर मिनिस्टर बनाया गया है. वहीं, श्रीपद नायक एमओएस पावर होंगे.
- मनोहर लाल खट्टर को आवास एवं शहरी मामलों का प्रभार भी मिल सकता है, तोखन साहू राज्यमंत्री होंगे.
- विदेश मंत्रालय की कमान एक बार फिर से एस जयंशकर को दिया गया है.
Name | Portfolio |
नरेंद्र मोदी | प्रधानमंत्री |
राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्रालय |
अमित शाह | गृह मंत्री |
नितिन गडकरी | सड़क एवं परिवहन |
जेपी नड्डा | स्वास्थ्य मंत्रालय |
शिवराज सिंह चौहान | कृषि मंत्रालय |
निर्मला सीतारमण | वित्त मंत्रालय |
एस जयशंकर | विदेश मंत्रालय |
मनोहर लाल खट्टर | ऊर्जा मंत्रालय |
एचडी कुमारस्वामी | भारी उद्योगमंत्री |
पीयूष गोयल | वाणिज्य मंत्रालय |
धर्मेंद्र प्रधान | शिक्षा मंत्रालय |
जीतन राम मांझी | सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय |
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह | |
सर्बानंद सोनेवाला | जहाजरानी मंत्रालय |
वीरेंद्र कुमार | |
राम मोहन नायडू | |
प्रह्लाद जोशी | उपभोक्ता मंत्री |
जुएल ओरांव | |
गिरिराज सिंह | कपड़ा मंत्री |
अश्विनी वैष्णव | सूचना एवं प्रसारण |
ज्योतिरादित्य सिंधिया | टेलीकॉम मंत्रालय |
भूपेंद्र यादव | पर्यावरण मंत्री |
गजेंद्र सिंह शेखावत | कला पर्यटन और संस्कृति |