फलाहार केक काटकर मनाया शनि देव महाराज का जन्मोत्सव, 56 भोग लगाकर हुआ विशाल भंडारा 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) न्यायाधीश शनि देव महाराज के जन्मोत्सव पर श्री सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर पर भगवान श्री शनि देव महाराज को ब्रह्म कमल पर विराजमान कर सुंदर श्रृंगार किया गया।

मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिष आचार्य पंडित कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि हरसिद्धि चौराहा महाकाल मार्ग स्थित श्री सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर अति प्राचीन स्थल है यहां पर महर्षि साधु संत ने कठिन तप किया है। इसलिए यह स्थान बहुत सिद्ध है। जहां भगवान शनि देव विराजित है। भगवान श्री शनि देव न्याय प्रिय हैं सही गलत सभी पर भगवान शनि का न्याय चक्र चलता है। भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने जाने वाले हजारों लाखों भक्त भगवान शनि देव के दर्शन भी अवश्य करते हैं। सिद्ध महर्षि संतो की तपस्थली पर विराजमान अति प्राचीन चमत्कारी श्री सूर्यदेव शनिदेव मंदिर से हजारों भक्त जुड़े हैं।
भगवान शनि देव जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ज्योतिष आचार्य मुख्य पुजारी पंडित कैलाश चंद जोशी, पंडित दिनेश जोशी, पंडित कृष्णकांत जोशी, पंडित राज जोशी, पंडित निहाल जोशी द्वारा प्रातः काल से ही भगवान का तेल अभिषेक पूजन किया गया। साथ ही 19वां विशाल भंडारा महा आरती के साथ 56 भोग शनिदेव को लगाए गए। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री शनि देव को छप्पन भोग आयोजन व फलाहार केक काटकर मनाया गया। साथ ही श्री नागर परिवार द्वारा मुख्य पुजारी कैलाश चंद्र जोशी जी का साफा बांध कर हार फूल से सम्मानित किया गया।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाआरती करवाने का सौभाग्य पं शुभम पंचोली ने संभाला। सेवा कर्मी रितेश ठाकुर, शशि कांत, कृष्ण रहे। इस शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए। महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में जनसेवक प्रदीप पांडे, पार्षद गब्बर भाटी, श्रवण अग्निहोत्र, डॉ गुप्ता, डॉ. आभास शर्मा, एडवोकेट अजय शंकर तिवारी, भंवर लाल चौधरी, पंडित नीलेश आनंद तिवारी, विनय जोशी, एडवोकेट ममता जोशी, सामाजिक संस्था अध्यक्ष नीलू वर्मा, निर्मला जी, प्रिय नील कंठ, लताजी उपस्थित रहे।