मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए स्वस्तिक मंत्र से दी आहूतियां

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) देश के विकास एवं विश्व पटल पर सम्मान तथा राष्ट्रवाद की स्थापना के लिए पुनः मोदीजी निर्विघ्न रूप से प्रधानमंत्री बने, इस हेतु परमहंस डॉ. अवधेशपुरी महाराज के सानिध्य में अवधेशधाम मक्सी रोड़ पर स्वस्तिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों द्वारा स्वस्तिक मंत्र से आहूतियां प्रदान की गई।
इस अवसर पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया, महापौर मीना जोनवाल, संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, प्रदीप पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, ग्रामीण अध्यक्ष पवन बंसल, विधायक डॉ. मोहन यादव, रीवा विधायक प्रदीप पटेल, रोडूमल राठौर, संत गोविंदाचार्य, कान्हसिंह राठौर, अरविंद जैन, भगवान शर्मा, वीरेन्द्र काले, अशोक प्रजापत, मुकेश पाटीदार, अचला शर्मा, राजश्री जोशी, बुध्दिप्रकाश सोनी, सुरेश गिरी, प्रकाश शर्मा, आनंद खींची सहित राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों ने यज्ञ में आहूतियां दी।