उज्जैन से चारधाम की यात्रा हेतु प्रथम जत्था रवाना, रेलवे स्टेशन पर पुष्प माला से किया  स्वागत 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उत्तराखंड के बाबा श्रीकेदारनाथ, श्री बद्रीनारायण, गंगोत्री, यमुनोत्री की चारधाम यात्रा पर उज्जैन से पहला जत्था 14 मई को मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ।

इस जत्थे में धर्मेंद्र त्रिपाठी, सौरभ भारद्वाज, मधु भारद्वाज, मंजु त्रिपाठी, दर्शना पटेल, साक्षी त्रिपाठी, भाग्येश पटेल, वेदांत भारद्वाज, अनय त्रिपाठी आदि तीर्थ यात्री शामिल है। चारधाम की यात्रा में शामिल तीर्थ यात्रियों का स्वागत अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज की ओर से पंडित सुभाष व्यास, पंडित शैलेश दुबे, पंडित गणेशप्रसाद द्विवेदी, मनीष पंवार, पंडित नारायण तिवारी, अनिल राठौर, पंडित सुदर्शन दुबे आदि ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जाकर पुष्प माला से उनका स्वागत कर पहले जत्थे में शामिल तीर्थ यात्रियों को रवाना किया।