छात्र राजनीति से कांग्रेस से जुड़े रहे, कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ भाजपा में आए

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बंटी कैलोदिया ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। छात्र जीवन से ही कांग्रेस की सेवा में रहे बंटी कैलोदिया को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा का दुपट्टा ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

बंटी कैलादिया वर्तमान में भी कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर बंटी कैलोदिया भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, आनंद खींची, उमेश सेंगर, अजय शंकर तिवारी, सुनील गोठवाल, एमआईसी सदस्य जितेंद्र कवाल, पुरुषोत्तम मालवीय, अजय ठाकुर, धर्मेंद्र खटीक, तूफान, कालू यादव, कमल लोहार आदि भाजपा सदस्यों की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।