डॉ. भीमराव अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित हुए समाजसेवी, जाहिद नूर , गोपी नरवले को मिला सम्मान ,संविधान को बचाने हेतु कांग्रेसजनो ने ली शपथ

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) संविधान निर्माता, स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती एवं विद्वान मौलाना इसरार अहमद की 14वीं पुण्यतिथि पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गांधी उद्यान में पौधारोपण किया गया।

संस्था अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने अपने उद्बोधन में कहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की वजह से हम सब लोग आज बराबरी के साथ देश में सभी नागरिक रह पा रहे हैं। संविधान सभा के 26 सदस्यों और डॉ. अंबेडकर ने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान हमें दिया। आज देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त है। विद्वान मौलाना इसरार अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हाजी इकबाल हुसैन ने कहा मौलाना अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में शुमार रहे। उपसंयोजक सैयद उस्मान हसन और सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया इस वर्ष का डॉ. भीमराव अंबेडकर अवार्ड समाजसेवी जाहिद नूर एवं मौलाना इसरार अहमद अवार्ड कर्तव्य निष्ठा के लिए गोपी नरवले को प्रदान किया गया। डॉ आंबेडकर एवं मौलाना इसरार अहमद को शिक्षाविद   सादिक मंसूरी, समाज सेवी आशीष गुप्ता, डॉ. सउद नागोरी, महाकाल शयन आरती के वरिष्ठ सदस्य चेतन ठक्कर, शाकिब कुरैशी, सैयद उबेद अली, शरीफ खान, आजम खान, शाकिर शेख, संजय जोगी, गंगाधर महा, हाजी इस्माइल भाई रंगवाला, राजेश अग्रवाल ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने किया। उपरोक्त जानकारी सहसचिव जमीर अब्बास एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी


शहर कांग्रेस कमेटी ने डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
संविधान को बचाने हेतु कांग्रेसजनो ने ली शपथ
उज्जैन। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती पर्व पर शहर कांग्रेस कमेटी उज्जैन द्वारा टॉवर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेसजनों ने संविधान बचाने की शपथ ली।
विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के किए गए कार्यों और भारत के संविधान के निर्माण में जो देश के नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए साथ ही शोषित पीड़ित वंचित वर्ग के लोगों को हितों के हेतु अनेक प्रावधान संविधान में किये गये। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने वर्तमान परिस्थितियों में संविधान के साथ की जा रही छेड़छाड़ संविधान में विभिन्न प्रकार के परिवर्तनों और संविधान को बचाने हेतु शपथ ली। उक्त शपथ नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने दिलाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल, अजीत सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ठाकुर, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष चैन सिंह चौधरी, शहर अध्यक्ष मनीष गोमे, सुनील कछवाय, चुन्नीलाल धैर्या, प्रकाश सोलंकी, लालचंद भारती, सुरेश वासनिक, निखिल गोठवाल, अंजू जाटव, बाबू गोठवाल, ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण शर्मा, अभिषेक लाला, वीरेंद्र गोसर, असलम लाला, पूर्व पार्षद देवव्रत यादव, जितेंद्र तिलकर, वरुण शर्मा, अली हुसैन रंगवाला, पार्षद प्रेमलता रामी आदि उपस्थित थे।