शहर की संस्थाओ ने याद किया वीर शहीदों को, देश के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव एवं हेमू कलानी को पुष्पांजलि अर्पित की

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) देश के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव एवं हेमू कलानी को सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 23 मार्च को शहीद पार्क पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने बताया कि शहीद स्मारक पर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी वीरों को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजसेवी राजेश अग्रवाल ने वीरों का स्मरण करते हुए कहा कि आज इन्हीं महापुरुषों और बलिदानियों के बलिदान का नतीजा है कि हम आज आजादी की सांस ले पा रहे हैं। देश को स्वतंत्र कराने के लिए हजारों वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। हम इन वीर बलिदानियों को कभी भुला नहीं पाएंगे। शिक्षाविद आशीष गुप्ता ने शहीदों को याद करते हुए कहा भगत सिंह, अशफाक उल्ला, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल सहित हजारों शहीदों ने अपने जान की कुर्बानी देकर इस देश को आजाद कराया। हजारों वीरो का पूरा जीवन अंग्रेजों की जेल में गुजरा। देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया। हम सभी को देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा जागरूक रहना होगा। हम सभी को मिलजुल कर देश की उन्नति और विकास में अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहना होगा। महान क्रांतिकारी और वीरो के जीवन से हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।

उप संयोजक सैयद उस्मान हसन और सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस एवं हेमू कालानी के जन्मदिवस पर शिक्षाविद सादिक मंसूरी, इरफान राइन, मध्य प्रदेश हज कमेटी का पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, समाजसेवी शाकिर शेख, आयुष शुक्ला, सोनू सिंह आनंद, समाजसेवी इकबाल उस्मानी, नासिर मंसूरी, जाहिद नूर ने शहीदों का स्मरण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपरोक्त जानकारी संयुक्त सचिव चेतन ठक्कर और प्रवक्ता आशिक अली राजा ने दी।

 


 

शहीद हेमू कालानी की 101वी जयंती पर भारतीय सिंधु सभा ने अर्पित की पुष्पांजलि
उज्जैन। भारतीय सिंधु सभा की मुख्य शाखा, महिला शाखा एवं युवा शाखा द्वारा 23 मार्च को गिदवानी पार्क सिंधी कॉलोनी में अमर शहीद हेमू कालानी की 101वी जयंती मनाई गई।
सर्वप्रथम शहीद हेमू कॉलोनी की प्रतिमा पर अध्यक्षता कर रहे समाज के वरिष्ठ रूप पमनानी, रमेश सामदानी, मुख्य शाखा के अध्यक्ष रमेश गजरानी, महासचिव महेश गंगवानी, सचिव राजकुमार परसवानी, युवा शाखा के अध्यक्ष किशोर मुलानी, महिला शाखा की तरफ से पुष्पा कोटवानी, रिंकू बेलानी, स्वाति गजरानी, नीलम माखिजानी, करीना कोटवानी, पूनम वसनानी और राजदेव भाभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात दीपक बेलानी, जवाहर सनमुखानी, किशन भाटिया, चिमनदास लखानी, श्रीकांत मखिजानी, विनोद लुल्ला, रतन लाल काका, विजय भागचंदानी, विशाल चांदनानी, तुलसी राजवानी, ललित थावणी, लालू नागवानी, मोहन राजवानी, राजू केवलरामानी, राजू राजवानी आदि ने शहीद हेमू कॉलोनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। संचालन दीपक बेलानी ने किया। अध्यक्ष रमेश गजरानी ने शहीद हेमू कॉलोनी के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि सिंध के सपूत शहीद हेमू कॉलोनी ने अल्प आयु 19 वर्ष में ही अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए तथा देश की स्वतंत्रता के लिये शहीद हो गए। राजकुमार परसवानी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

 


 

शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
उज्जैन। अमर शहीद सरदार भगतसिंह जी, राजगुरु जी और सुखदेव जी की 94वीं पुण्यतिथि पर आज संस्था सरल काव्यांजलि ने महान शहीदों की सिंहपुरी के भगत सिंह बालोद्यान स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
सन्तोष सुपेकर, मानसिंह शरद, सुगनचन्द्र जैन, डॉ. रफीक नागौरी ने शहीदों की शान में काव्य पाठ किया। इस अवसर पर प्रियम जैन, डॉ. अरुण वर्मा, प्रदीप सरल, गोपालकृष्ण निगम, कामरेड रमेशचन्द्र शर्मा, का. यू.एस. छाबड़ा आदि उपस्थित थे। जानकारी संस्था अध्यक्ष डॉ. संजय नागर ने दी।

 


 

अमर शहीद हेमू कलानी विचार मंच ने मनाया वीर शहीद हेमू कलानी का 101वां जन्म उत्सव
उज्जैन। अमर शहीद हेमू कलानी विचार मंच द्वारा वीर शहीद हेमू कलानी का 101 वां जन्म उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर अमर शहीद हेमू कॉलोनी के जीवन पर सबने अपने-अपने विचार रखें। वरिष्ठ समाजसेवी रूप पमनानी, अरुण रोचवानी, वार्ड पार्षद कैलाश प्रजापत, झोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर, पूर्व पार्षद संतोष यादव, वरिष्ठ नेता प्रभुलाल जाटवा, केशव नगर महामंत्री संतोष खोईवाल, पूर्व पार्षद रिंकू बेलानी, दीपक बेलानी, किशनचंद भाटिया, गजराज सिंह यादव, सुनील मखीजा, किशोर बजाज चक्कीवाले काका, रतन काका सहित वरिष्ठ समाजजनों ने पुष्प अर्पण कर अमर शहीद हेमू कालानी को याद किया। यह जानकारी हेमू कालानी विचार मंच के सुनील नवलानी ने दी।