गुलाल का टीका लगाकर पहनाई सेवंती की माला, तिर्भिन्नाट महिला ग्रुप ने मनाया फाग होली उत्सव 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) तिर्भिन्नाट महिला ग्रुप द्वारा फाग होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में ग्रुप की लगभग 100 महिलाएं सफेद परिधान में शामिल हुई।

सभी महिलाओं का ग्रुप एडमिन नीलू टकसाली, आशु नागर, अनिता तोमर ने गुलाल टीका लगाकर,उषा वर्मा ने सेवंती की माला  पहनाकर, ढ़ोल की थाप पर थिरकते हुए धमाकेदार कार्यक्रम में एंट्री करवाई। कार्यक्रम में हाऊजी, शानदार गेम्स के अतिरिक्त चार टीम विभाजित महिलाओं की डांस प्रतियोगिता रखी गई। इसमें विजेता प्रथम द्वितीय स्थान पर रही टीम को पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया। तिर्भिन्नाट ग्रुप द्वारा ये फाग होली उत्सव बिना पानी के पूर्ण रूप से हर्बल गुलाल के भांति भांति के रंगो से मनाया गया। उक्त जानकारी वरिष्ठ इंजीनियर आशु नागर ने दी।