महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव व्  पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी सुश्री उमा भारती ने की भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना

उज्जैन/(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी सुश्री उमा भारती व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महादेव के संसार में एकमात्र दक्षिण मुखी ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना कर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर में संजय गुरु, आकाश गुरु, आशीष पुजारी ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई।
————————————————————————————————————————————————————-