उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) राष्ट्र कल्याण विश्व कल्याण के साथ ही लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी धर्म यात्रा निकाली गई। अंतरराष्ट्रीय महाकाल सेना श्री 1008 दिसंबर खुशाल भारती जी महाराज संस्थापक द्वारा निकाली गई भव्य सनातन धर्म जागरण एवं संत पेशवाई में भारत देश, विदेश से संत एवं हजारों धर्म प्रेमी जनता सपरिवार पधारे।
शुभम भारती जी महाराज ने बताया कि संत पेशवाई सनातन धर्म यात्रा रामघाट से प्रारंभ होते हुए सतयुग चौराहा, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, दानी गेट होते हुए दत्त अखाड़ा पहुंची। रामघाट अंतरराष्ट्रीय महाकाल सेना के संस्थापक श्री दिगंबर खुशाल भारती जी महाराज द्वारा एवं अंतर्राष्ट्रीय महाकाल सेना द्वारा यह यात्रा निकाली गई। जिसमें अंतरराष्ट्रीय महाकाल सेना के संस्थापक श्री दिगंबर श्री 1008 साल भारती जी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के रविंद्र पुरी जी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री गिरी जी महाराज, अंतरराष्ट्रीय महाकाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक गिरी जी महाराज, अंतर्राष्ट्रीय महाकाल सेना के संरक्षक चंद्र भारती जी महाराज, बाघमबारी गद्दी के पीठाधीश्वर श्री महंत बलवीर गिरी जी महाराजगुरु, शिखर से श्री दिगंबर कुमार गिरी जी महाराज, वाराणसी से अष्ट कौशल महंत राहुल गिरी जी महाराज, जूना अखाड़ा के सेक्रेटरी श्री महंत सहदेव आनंद गिरि जी महाराज, राजस्थान से महंत मोहिनानंद गिरि जी महाराज, श्री महंत कृष्णा गिरी जी महाराज हरियाणा आश्रम, मंगलनाथ महादेव मंदिर महंत ओम भारती जी महाराज, महंत निरंजन भारती जी महाराज, महंत नरेंद्र भारती जी महाराज, महंत राजेंद्र भारती जी महाराज, महंत गणेश भारती जी महाराज, महंत अमर भारती जी महाराज एवं देश से कई अनेकों तपस्वी और संत पधारे।