उज्जैन जिले मे तेज हवा के साथ हुई बारिष से रेल मार्ग पर पेड़ गिरा,चालक की सूझ बुझ से रेल दुर्घटना होते होते बची 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)   उज्जैन  जिले मे देर रात से तेज हवा के साथ हो रही बारिष से शहर तर बतर हो गया,तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ गिरने की खबरे भी है,  शुक्रवार  सुबह फतेहाबाद से चिंतामन गणेश स्टेशन के बिच रेल मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया  जिसे  फतेहाबाद से उज्जैन आ रही मालगाड़ी  सी.एस.जेड. के लोको पायलट आनंद सिंह मीना  और सहायक  योगेश  चावला (मुख्यालय -उज्जैन) ने किलोमीटर 02/07 पर रेलवे लाइन पर  देखा तो तत्काल अपनी सूझ बूझ से  गाड़ी  को  अवरोध से पहले ही रोका और कन्ट्रोल को खबर की।  कन्ट्रोल ने  तत्काल टीम भेज कर पंद्रह मिनिट मे मार्ग को चालू कर दिया  व इस प्रकार एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। जानकारी आल इंडिया  लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के कमलेश  कुशवाह  ने दी।