आचार संहिता की डोर ने टेपा सम्मलेन का पेंच काटा

उज्जैन(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) आचार संहिता के लगने से इस वर्ष टेपा सम्मलेन का आयोजन नहीं होगा | लोक सभा चुनाव के मद्देनजर इस समय आचार संहिता लागु है | इस लिए अखिल भारतीय टेपा  सम्मलेन की आयोजन समिति के मनीष शर्मा ने  यह बताया कि  नगर में प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय मूर्ख दिवस 1 अप्रेल को विगत 48 वर्षो से मालवा की हास्य व्यंग संस्कृति को समर्पित हास्य व्यंग कार्यक्रम का अखिल भारतीय टेपा  सम्मलेन का आयोजन कालिदास अकादमी में किया जाता है | इस वर्ष आयोजन का यह49 वा वर्ष है |आगामी 1 अप्रेल 2020 को  टेपा  सम्मलेन का स्वर्ण जयंती वर्ष होगा |