गोवर्धन पर्वत का पूजन कर मनाया उत्सव, ढोल से की आरती

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भर्तृहरि गुफा पर स्थित गोशाला में दीपावली पर्व के पश्चात बुधवार को गोवर्धन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पीर योगी महंत श्री रामनाथ जी महाराज ने गायों का पूजन-अर्चन किया।

इसके पश्चात ढोल-ढमाकों से गायों की आरती की गई। गोबर से बनाए गए गोवर्धन महाराज का भी पूजन किया गया तथा वस्त्र, फल व मिठाई अर्पित कर आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर गायों व बछड़ों को मोरपंख, घंटी आदि लगाकर शृंगारित किया गया व विशेष पकवान खिलाए गए। इस अवसर पर भर्तृहरि गुफा के संत-महंत व भक्तगण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

—————————————————————————————————————————————————————————————————

उद्गम संस्था को मिला सेवा का अवसर

उज्जैन। उद्गम परमार्थिक सोसाइटी को दीपावली के उपलक्ष पर सेवा का अवसर प्राप्त हुआ।  संस्था सदस्य सेवा ही संकल्प का उद्देश्य लिए विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे तथा बच्चे और जरूरतमंदों में मिठाई का वितरण किया। इस दौरान संस्था के चंद्रपाल सिंह दिखित, राजकुमार केरोल, अजय शर्मा, उमेश लिटोरिया, आशीष प्रताप सिंह भदोरिया, निमेष उदैनिया, महेंद्र दिखित, आशीष जैन, सुनील बामानिया, मोनू इंदर पटेल, राहुल शर्मा, आदि मौजूद थे।
—————————————————————————————————————————————————————————————————-
अभा हिंदू महासभा, युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास ने किया गोवर्धन पूजन
उज्जैन। अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास द्वारा 26 अक्टूबर बुधवार को परंपरा अनुसार भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पूजन किया।
अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास द्वारा विगत 25 साल से परंपरा अनुसार किया जा रहा है। संत महासभा जिला अध्यक्ष पंडित निलेश आनंद द्वारा मंत्र उच्चारण से विधि विधान से पूजन किया गया। गौ माता की पूजा कर गौ माता की आरती की गई। बम पटाखे छोड़कर परंपरा को आगे बढ़ाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय निर्वाचित प्रभारी प्रमोद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश माली, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश कार्यालय मंत्री हरि माली, उप संगठन मंत्री पंडित गोपाल व्यास, संजय परमार, अनिल धर्मवीर, युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष रेखा चंदेल, रवि सोलंकी, विश्वास सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, शरद सिंह चौहान, चेतन सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में हिंदू महासभा और गोरक्षा न्यास के कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बारोलिया ने दी।