हिंदू जागरण मंच के अभ्यास वर्ग में  कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया,28 जिलों के कार्यकर्ता हुए शामिल 

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग इंदौर में आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग में मालवा प्रांत के 28 जिलों के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अभ्यास वर्ग में आंतरिक सुरक्षा प्रमुख विषय रहा। हिंदू जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक कमलेश सिंह क्षेत्र  संगठक, देवेंद्र प्रांत संगठक एवं राजेश भार्गव का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। हिंदू जागरण मंच के मालवा प्रांत संयोजक भेरूलाल  टांक ने नवीन दायित्वों की घोषणा की इसी क्रम में उज्जैन के अर्जुन सिंह भदौरिया एवं भैरू सिंह सोलंकी को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। इनके अलावा नीलू चंद्र विजय सिंह चौहान को जिला संयोजक रितेश माहेश्वरी पुष्पेंद्र जैन को जिला सह संयोजक नरेंद्र गिरजे को प्रांत युवा समूह का सदस्य एवं देवा माली अंशुल परमार जगदीश कुमार दिनेश मकवाना नीतू मालवीय उज्जैन को महानगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गए।