महाकाल भक्तो को मिले लाभ ,जबलपुर वन्दे भारत को उज्जैन होकर चलाने की माँग

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) संस्था सरल काव्यांजलि के सचिव डॉक्टर संजय नागर ने रेल मन्त्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नई प्रस्तावित इंदौर-जबलपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस को इंदौर-फतेहाबाद-उज्जैन होकर चलाने की माँग की है।

डॉक्टर नागर ने लिखा है कि इंदौर से जबलपुर ओवर नाइट एक्सप्रेस पूर्व से ही उज्जैन को बायपास कर चलाई जा रही है, साथ ही हाल में चली इंदौर नई दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस 20957 भी उज्जैन को बाय पास कर चलाई जा रही है। ऐसी स्थिति में यह गाड़ी तो उज्जैन से होकर ही चलना चाहिए ताकि उज्जैन को जबलपुर के लिए एक नई सुविधा मिल सके। जानकारी संस्था अध्यक्ष सन्तोष सुपेकर ने दी।

file photo-