आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत झंडा वितरित,कलेक्टर द्वारा शहर के प्रथम नागरिक को किया तिरंगा झण्डा वितरण

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) स्वतंत्र भारत की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप मे मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत शहर के प्रत्येक घर पर दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा झण्डा लहराएगा इस हेतु घर-घर पहुंच कर तिरंगा झण्डा का वितरण किया जाएगा।

शनिवार को नगर निगम सम्मेलन में कलेक्ट आशीष सिंह द्वारा शहर के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल को सर्वप्रथम तिरंगा झण्डा को सशुल्क वितरण करते हुए अभियान की शुरूआत की गई साथ ही उपस्थित पार्षदगणो को भी तिरंगा झण्डा का वितरण सशुल्क किया गया।

———————————————————————————————————————————————————————————————

माझी आदिवासी पंचायती समाज ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया

उज्जैन। माझी आदिवासी पंचायती समाज धर्मशाला दूध तलाई पर शुक्रवार शाम 15 अगस्त के पूर्व आजादी का अमृत महोत्सव के तहत माझी आदिवासी पंचायती समाज में समाज बंधुओं को 51 राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा, खेमचंद रायकवार, गोपाल रायकवार, राजू रायकवार, चिंतामन रायकवार, रामचरण रायकवार, सोमेश राकवार, बालमुकुंद बाथम, नरहरी जाधव, अजय पारिया, मोहन बाथम, धर्मेंद्र राठौर, विजेंद्र आदि समाजबंधुओं को झंडा वितरण किया गया।

—————————————————————————————————————————————————————————————————

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत झंडा वितरित

उज्जैन। कृष्णा भार्गव वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शासकीय माध्यमकि विद्यालय कार्तिक उज्जैन में चित्रकला प्रतियोगिता एवं झंडा वितरण कार्यक्रम डॉ. स्वामीनाथ पांडे एवं चित्रकार योगेश पोरवाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राकेश भार्गव ने की। कार्यक्रम संयोजक शिवम भार्गव ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा सभी बच्चों को झंडा वितरण एवं चित्रकला में कक्षावार प्रथम, द्वितीय, तृतीय बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। संचालन सुश्री उपमा शर्मा ने किया। आभार श्रीमती सरस्वती चौहान ने माना। कार्यक्रम में अतिथि शिक्षक टिंकू निगम भी उपस्थित थे। जानकारी शिवम भार्गव ने दी।