चौरासी महादेव यात्रा पर मातृशक्ति के साथ दूसरा जत्था हुआ रवाना

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) चौरासी महादेव दर्शन यात्रा भक्त मंडल द्वारा बस द्वारा 84 महादेव एवं पंचकोशी यात्रा अंतर्गत आने वाले 125 किलोमीटर की दुर्गम दिव्य महादेवों दर्शनयात्रा प्रतिदिन निःशुल्क कराई जा रही है। इस यात्रा में मातृशक्ति के साथ दूसरा जत्था 29 जुलाई शुक्रवार को रवाना हुआ।

यात्रा संयोजक अरूण वर्मा ने बताया कि श्रावण मास में प्रातः 8 बजे यात्रा श्रीगणेश मंदिर पशु चिकित्सालय के पास देवासगेट से प्रारंभ हुई। इस अवसर पर विशेष रुप से भक्त मंडल के सदस्य राजेंद्र लश्करी, अखिलेश्वर शर्मा, संजीव बाली, विनय शांडिल्य, संजय शुक्ला, सुनील दीक्षित, ओम प्रकाश रामी, नेताजी महेश राठोर पहलवान आदि मौजूद रहे। ग्राम पिंगलेश्वर स्थित 84/81 द्वारपाल महादेव मंदिर, ग्राम अंबोदिया स्थित 84/82 कायावहरणेश्वर महादेव मंदिर, जैथल स्थित 84/83 बिल्वेश्वर महादेव मंदिर, 84/83 स्थित दुर्दूश्वर महादेव मंदिर की 125 किलोमीटर की दर्शन यात्रा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी निःशुल्क बस द्वारा शिवभक्तों को कराई जा रही है। अरूण वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन हो रही इस धार्मिक यात्रा हेतु पंजीयन 24 घंटे पहले अवश्य करायें। भक्त देवासगेट स्थित श्रीजी मिष्ठान भंडार पर दर्शन यात्रा के रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त एवं जमा करा सकते हैं। जो भक्त चौरासी महादेव दर्शन की यात्राएं कर रहे हैं तथा 80 महादेव के दर्शन कर चुके हैं केवल उन भक्तों के लिए विशेष सुविधा है। जो 84 महादेव दर्शन यात्रा भक्त मंडल द्वारा प्रदान की जा रही है।