सैनिक परिवार को निःशुल्क सेवा देगा सेन समाज

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) पुलवामा में आतंकियों द्वारा किये गये कायराना हमले में शहीद हुए भारत के वीर जवानों को भारतीय सेन समाज तथा सर्वसेन समाज ने श्रध्दांजलि अर्पित की साथ ही सभी समाजजनों ने एकमत होकर सैनिकों की शहादत सदैव दिल में बनी रहे इस हेतु प्रति गुरूवार सैनिक और सैनिक परिवार को हेयर कटिंग एवं शेविगं सेवा निःशुल्क प्रदान किये जाने का निर्णय लिया।
चामुंडा चौराहा स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर भारतीय सेन समाज तथा सर्व सेन समाज की ओर से पुलवामा में शहीद हुए शहीदों को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर परमार, जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा, नगर अध्यक्ष ओम लाहौरी, नगर उपाध्यक्ष अर्जुन वर्मा, जगदीश देवड़ा, महेश परमार, अशोक सेन, दिनेश दानीगेट, अनिल वर्मा, विजय वर्मा, जगदीश प्रसाद, मुकेश सेन आदि की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही जिला व नगर इकाई का गठन कर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की अब से प्रति गुरुवार उज्जैन शहर के सेन समाज द्वारा हेयर कटिंग सेलुन पर सैनिक और सैनिक परिवार को हेयर कटिंग एवं शेविंग सेवा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। साथ ही समाज उत्थान के कार्य करने का काम भारतीय सेन समाज द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर भारतीय सेनसमाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर परमार, मुकेश सेन, संतोष वर्मा, जगदीश देवडा, भारतीय सेन समाज के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, भारतीय सेनसमाज के जिला महासचिव महेशचंद्र परमार, नगरसंयोजक अशोक वर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, संगठनमंत्री दिनेश वर्मा, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष अर्जुन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, नगर उपाध्यक्ष विजय वर्मा, उपाध्यक्ष संजय वर्मा, उपाध्यक्ष गोलु परमार सहित समस्त भारतीय सेन समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।