थाईलैंड से आई भगवान बुध्द की प्रतिमा उज्जैन में होगी स्थापित,देश विदेश से बौध्द भिक्षु उज्जैन पधारेंगे

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) साढ़े पांच फीट की साढ़े तीन क्विंटल वजनी भगवान बुध्द की अष्ट धातु से निर्मित प्रतिमा अशोक बुध्द विहार में स्थापित की जाएगी। इस मौके पर बड़ा आयोजन होगा जिसमें देश विदेश से बौध्द भिक्षु उज्जैन पधारेंगे। वहीं थाईलैंड से प्राप्त हुई भगवान बुध्द की इस प्रतिमा को उज्जैन नगर भ्रमण कराया जाएगा कानीपुरा से शोभायात्रा निकलेगी जो प्रमुख मार्गों से होते हुए अशोक बुध्द विहार में पहुंचेगी जहां प्रतिमा का स्थापना होगी।

मध्यप्रदेश के अध्यक्ष गगन मलिक फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहन वाकुड़े, भारतीय बौध्द महासभा के अध्यक्ष रामदास जवादे, बुध्द निर्माण समिति के अध्यक्ष मनोज नागदेवे, प्रबुध्द महिला संगठन की अध्यक्ष आशा तेलंग ने संयुक्त रूप से बताया कि बुध्द जयंती पर अशोक बुध्द विहार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें थाईलैंड से आई हुई मूर्ति के अनावरण की तारीख तय की जाएगी। अशोक बुध्द विहार निर्माण समिति के अध्यक्ष मनोज नागदेवे ने बताया कि बुध्द जयंती के दिन 16 मई को उज्जैन जिले के सांसद अनिल फिरोजिया के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रशासन कानीपुरा वैश्य टेकरी के विकास के लिए शासन प्रशासन से अनुरोध किया गया।