बीजेपी का बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन २२ को – सांसद मालवीय

उज्जैन|(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद डॉ.चिंतामणिय मालवीय ने पत्रकारों को बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी उज्जैन – आलोट संसदीय क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन २२ फ़रवरी को कालिदास अकादमी कोठी रोड़ पर आयोजित किया जावेगा | कार्यक्रम में थावरचंद गेहलोत,नरोत्तम मिश्रा,माखन सिंह चौहान सहित जिले के वरिष्ट नेता मोजूद रहेंगे |