क्षत्रिय मराठा समाज ने सादगी से निकाली शौर्य यात्रा

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) क्षत्रिय मराठा समाज ने मंगलवार को शिवाजी जयंती पर महाकाल घाटी स्थित श्री मल्हार मार्तण्ड मंदिर प्रांगण में शिवाजी महाराज की प्रतिमा का 21 लीटर दूध से अभिषेक किया। इसके बाद दशहरा मैदान से हाथों में तलवार लेकर जयकारे लगाते हुए शौर्य यात्रा निकाली। पुलवामा में हुए आंतकी हमले को देखते हुए समाज ने इस शौर्य यात्रा को सादगी पूर्ण निकाला। क्षत्रिय मराठा समाज के सचिव अनिल गावड़े ने जानकारी देते हुए बताया सुबह 9 बजे मल्हार मार्तण्ड मंदिर में श्री शिवाजी महाराज की प्रतिमा का समाज के अध्यक्ष यशवंत राव चव्हाण ने परंपरा अनुसार अभिषेक किया। पंडितों ने मंत्रोच्चार कर पूजन संपन्न कराया। समापन में शिवाजी की आरती की गई व प्रसादी वितरित करने के पश्चात सुबह 11:30 बजे समाजजन दशहरा मैदान में एकत्रित हुए। यहां से मराठा समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चे 250 दोपहिया वाहनों से समाज अध्यक्ष यशवंत राव चव्हाण के नेतृत्व में शौर्य यात्रा के रूप में निकले। यात्रा में शामिल समाजजन शौर्य के प्रतीक स्वरूप हाथों में तलवार और ध्वज लिए हुए थे। कई लोगों ने रंगीन साफे बांध रखे थे। समाजजन अपने वाहनों को दो-दो की संख्या में क्रम से चलाकर यात्रा में जयकारे लगाते हुए निकले। यात्रा पुलिस कंट्रोलरूम, शहीद पार्क, टॉवर चौक, चामुंडा चौराहा, देवासगेट, इंदौरगेट, नईसड़क, कंठाल, गोपाल मंदिर, गुदरी चौराहा, महाकाल मंदिर चौराहा से घूमकर महाकाल घाटी पहुंचकर श्री मल्हार मार्तण्ड मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में देश के जवानों के बलिदान को याद करते हुए इस बार क्षत्रिय मराठा समाज ने शौर्य यात्रा में बैंड, डीजे, ढोल, ताशे आदि कुछ भी चीजे शामिल नहीं करते हुए सादगी पूर्ण तरीके से शिवाजी महाराज का आह्वान करते हुए यात्रा निकाली। यात्रा में उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा कदम, मुकेश शिंदे, अनुराधा शिंदे, दिलीप जाधव, विशाल कोलेकर,  श्रीमती ममता खोयरे, श्रीमती अर्चना चव्हाण, प्रीति कदम, श्रीमती हेमलता आवटे, श्रीमती सुनीता पाटिल, अशोक जाधव, राजेश खोयरे, प्रदीप आवटे, अजय जाधव, राव साहब पाटिल, विजय पाटिल, मधुकर राव झीगरे, अशोक कदम, शैलेंद्र काले, चेतन लोकरे, संजय पाल, श्रीमती मीना फाल्के, संदेश यादव, मयंक भोसले, कुणाल खोयरे, आशु कदम, मिलन मारुति, यशवंत गोगरघरे, विजय त्रिवेदी, जगदेव राव माहुरकर, संजय जगताप, नितिन माहुरकर, अर्पित चव्हाण, अश्विन हांडे, आनंद इंगले, लक्ष्मण गुंजाल, शैलेंद्र गुंजाल, संजय शिंदे, राजहंस गायकवाड़, गौरव शिंदे सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए व सामाजिक एकता का परिचय दिया।