राजेश सिंह भदोरिया (बंटी) बने “मध्यप्रदेश प्रेस क्लब“ के प्रदेश उपाध्यक्ष,पत्रकार साथियों में हर्ष

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)    मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से संचालित पूर्णकालिक पत्रकारों के पंजीकृत संगठन “मध्यप्रदेश प्रेस क्लब“ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर उज्जैन के पत्रकार राजेश सिंह (बन्टी भदोरिया) नियुक्त किये गये। क्लब की साधारण सभा में श्री भदौरिया का मनोनयन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन आनन्द जोशी ने किया।

क्लब के प्रदेश महासचिव नितिन वर्मा ने सर्वसम्मति से श्री भदोरिया को उज्जैन-इंदौर सम्भाग में मप्र प्रेस क्लब के नये चेप्टर बनाने और नवीन सदस्यों एवं इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी भी सौंपी। गौरतलब हैं कि पत्रकारों की बेहतरी और सामाजिक दायित्वों के लिए मप्र प्रेस क्लब सक्रिय संगठन के रूप में 28 वर्षों से कार्यरत हैं। श्री भदोरिया के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पत्रकार साथियों में हर्ष व्याप्त हैं। सर्वश्री अश्विन व्यास, राहुल कटारिया, धर्मेन्द्र राठौड़, शिवेन्द्र सिंह भदौरिया, सोहन सिंह ठाकुर, संदेश जायसवाल, देवेन्द्र शर्मा, मनोहर दुबे, सुनील गुप्ता, विजय गायकवाड़ आदि ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां प्रेषित की हैं।