अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ का सम्मान

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षक कॉलोनी गली नंबर 5 मे रेखा राठौड़ नगर मंत्री के द्वारा  महिलाओ का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महिला आरक्षक ज्योति हाडा पुलिस थाना बड़नगर,अनीता ढींगरा सामुदायिक संगठन नगर पालिका परिषद,दीपिका खत्री उपयंत्री नगर पालिका परिषद बड़नगर,मधु भाटी आंगनवाड़ी सहायिका का सम्मान महिला दिवस के अवसर पर किया गया सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा श्री राम जी व माता जानकी जी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया उसके पश्चात वार्ड मे सफाई प्रेहरी महिलाओं का एवं दुसरे के घरेलु कार्य करने वाली महिलाओं का व वृद्ध महिलाओं का भी सम्मान किया गया
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  नरेंद्र जी राठौड़,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष हेमंत पाटीदार, भाजपा नगर उपाध्यक्ष संजय जाट, भाजपा उपाध्यक्ष अंचल टोंगिया, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्री उषा  सोनी,नगर उपाध्यक्ष अनीता वर्मा,नगर उपाध्यक्ष राजकुमारी निंबोला,अनामिका चौहान,अवंतिका गोसर एवं समस्त वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही,कार्यक्रम का आभार श्रीमती चेतना राठौड़ ने व्यक्त किया|