मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किये भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

उज्जैन ।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)    प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन नन्दी हाल से किये। दर्शन उपरान्त मन्दिर के पुजारियों द्वारा स्वस्तिवाचन और शान्तिपाठ किया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक  बहादुरसिंह चौहान,  माखनसिंह, विवेक जोशी,  बहादुरसिंह बोरमुंडला, महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी प्रदीप गुरू,  महेश गुरू, पं.रमण गुरू, भूषण गुरू,यश गुरू,  पवन गुरू, नवनीत गुरू, सत्यनारायण जोशी, संजय गुरू और प्रशासनिक अधिकारियों में संभागायुक्तआनन्द कुमार शर्मा, आईजी  राकेश गुप्ता, डीआईजी मनीष कपूरिया, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, एडीएम श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, प्रशासक महाकालेश्वर मन्दिर समिति  सुजानसिंह रावत एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।