महाकाल की शरण में आया विकास,क्या महाकाल टालेंगे विकास काल ?

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपी विकास दुबे आखिरकार गिरफ्त में आ ही गया. विकास आज गुरुवार मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाहर पुलिस की पकड़ में आया. उसे कुछ स्थानीय लोगों ने पहचाना. इस बीच उसके पास से बरामद चीजों के आधार पर पता चला कि वह फर्जी आई कार्ड के सहारे घूम रहा था.

विकास दुबे की माताजी ने मिडिया को बताया की विकास महाकाल का भगत है वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाता है | आज भी विकास बाबा महाकाल की शरण में आया शायद यही सोचकर कि महाकाल ही अब मेरा काल टालेंगे |

विकास दुबे के पास से फर्जी एनर्जी आई कार्ड भी मिला है और वह इसी कार्ड के सहारे घूम रहा था. कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद विकास दुबे पकड़ से भागता फिर रहा था और इस दौरान वह मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर तक पहुंच गया. उज्जैन के महाकाल मंदिर में उसने सुरक्षाकर्मियों को पहले अपना नाम शुभम बताया. हालांकि बाद में पूछताछ में उसने बताया कि वो ही विकास दुबे है. विकास ने उज्जैन के महाकाल में 250 रुपये का वीआईपी टिकट खरीद कर दर्शन भी किया.