संयुक्त ब्राह्मण परिवार एवं भारत विकास परिषद विक्रमादित्य ने जागरुकता शिविर में किया मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) संयुक्त ब्राह्मण समाज एवं भारत विकास परिषद विक्रमादित्य द्वारा ग्राम माधवपुरा एवं उण्डासा में कोरोना महामारी से आम जनता को सुरक्षित  रहने के लिए जागरुकता अभियान के तहत शिविर आयोजित कर 2000 मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए मुकेश पाटीदार एवं संस्था अध्यक्ष  अजय रावत ने बताया कि यह आयोजन भारत विकास परिषद विक्रमादित्य के अध्यक्ष डॉ सुनील शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं  एवं समग्र ग्राम विकास मध्य भारत पश्चिमी प्रान्त के संयोजक भगवान शर्मा की अध्यक्षता  में आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित ग्रामीणों  को  अतिथियों ने कोरोना महामारी से बचाव के तरीके बताये व सोशल डिस्टेंसींग का ध्यान रखते हुए  इस विषम परिस्थिति में साफ स्फाई के साथ स्वयं व दूसरों को  कैसे सुरक्षित रहना है इसकी जानकारी दी। इस आयोजन में ड़ा सी पी पाटीदार, भूषण गोयल, प्रवीण नायक, तुशारकांत देव, श्याम पाटीदार, पवन पाटीदार, कृष्णा पाटीदार, विनोद जोशी, गोपाल पाठक, पीयुष पण्ड्या, श्याम आचार्य, पंकज जोशी, श्याम मेहता, चेतन जोशी, ईश्वर चौधरी, दुर्लभ पाल, रुद्रेश शर्मा, लतिका शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्रीमति अनामिका व्यास ने किया व आभार श्रीमति अनिता पाटीदार ने माना।