उज्जैन ।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिण मुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने अलग-अलग कतार में लगकर भगवान महाकाल के दर्शन किये। महाशिवरात्रि पर्व पर अपरान्ह्: तक लगभग सवा लाख दर्शनार्थियों ने भगवान महाकाल के दर्शन कर लिये थे। महाशिवरात्रि पर्व पर जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई थी। अच्छी व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को सरलता से भगवान महाकाल के दर्शन होने पर श्रद्धालुओं के द्वारा प्रशांसा व्यक्त की गई। उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दोपहर को भगवान महाकाल के दर्शन नंदीहॉल से किये। उन्होंने जिला प्रशासन, मंदिर प्रशासन, पुलिस प्रशासन आदि के द्वारा की गई अच्छी व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट करते हुए सराहना की। महाशिवरात्रि पर्व पर आम दर्शनार्थियों के साथ-साथ गृहमंत्री बाला बच्चन, घटिया के विधायक रामलाल मालवीय, नागदा खचरौद के विधायक दिलीप गुर्जर सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने भगवान महाकाल के दर्श्न किये। महाशिवरात्रि पर्व पर संभागायुक्त अजीत कुमार, आई.जी. राकेश गुप्ता, कलेक्टर शशांक मिश्र, पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने भगवान महाकाल के दर्श्न किये। मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर एस.एस. रावत ने पूरे मंदिर की संपूर्ण व्यव्स्था का समय-समय पर निगरानी एवं मॉनिटरिंग की और कंट्रोल रूम से वयव्स्थाओं पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियेां को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर निर्गम की ओर बेगमबाग तिराहा पर महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कई समाजिक संस्थाओं के द्वारा बाहर से आने वाले दर्श्नार्थियों को फलाहार वितरण किया। जो दर्शनार्थी चलने मे असहाय थे उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर भगवान महाकाल के दर्शन कराये।