वर्ष में एक बार नये शहर में भ्रमण करने आते है बाबा महाकाल

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) प्रतिवर्ष परम्परानुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व दिनांक 8.10.19 को मनाया गया। बाबा श्री महाकालेश्वर वर्ष में एक बार नये शहर में भ्रमण करने तथा भक्तों को दर्शन देने जाते है। भगवान महाकाल नगर में विचरण करते है तो भौतिकता पर आध्यात्म की विजय होती है।  भगवान श्री महाकाल की सवारी में घुडसवार, दो प्लाटून एस.ए.एफ. तथा संपूर्ण पुलिस बैण्ड, भजन मंडली, श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी/पुरोहित, मानसेवी, गणमान्य नागरिक आदि शामिल थे।
भगवान श्री महाकालेश्वर जी की सवारी श्री महाकाल मंदिर से दौलत गंज, मालीपुरा होती हुई देवास गेट, चामुण्डा माता चौराहा से ओव्हर ब्रिज होते हुए, फ्रीगंज टावर, माधव नगर चिकित्सालय के सामने पुलिस कंट्रोल रूम होती हुई दशहरा मैदान पर पहुची। सवारी मार्ग में जनता द्वारा जगह-जगह पर श्री महाकालेश्वर भगवान का स्वागत किया गया। पूजन के पश्चात सवारी वापसी में ओव्हर ब्रिज से संख्याराजे धर्मशाला, देवास गेट, मालीपुरा, तोपखाना, महाकाल घाटी होकर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुची।
पुरे सवारी मार्ग मे जगह जगह स्वागत मंच बना कर बाबा की पालकी का स्वागत किया गया । बाबा बाल हनुमान भक्त मंडल व भदौरिया ग्रुप द्वारा दशहरा मेदान पर स्वागत किया गया । इस अवसर पर राजेश सिंह भदौरिया, आश्विन व्यास,,हंसु जायसवाल,देवेन्द्र शर्मा,विनय सुगंधी,मनोज मोदी,प्रवीण ठाकुर,उमाशंकर शर्मा,नेमीचंद जैन,महेश शर्मा,हेमचंद नाइक,रविन्द्र नाइक, ज्ञानेष सोनी,मनोजसिंह भदौरिया,,सुनील गुप्ता,सोहन ठाकुर  धर्मेन्द्र राठौर, विजय गायकवाड़,किशोर बागवान,सत्यम सोलंकी  सहित क्षैत्रिय लोग मौजूद थे।