नवरंग के गरबा उत्सव में अकादेमी का विशाल परिसर भी छोटा पड़ने लगा

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कालिदास अकादेमी परिसर में आयोजित नवरंग डांडिया 2019 में गुजराती, राजस्थानी के साथ देशभर की कलासंस्कृतियों, धुनों पर गरबा किया जा रहा है। आस्था के इस महापर्व में हजारों लोग प्रतिदिन उमड़ रहे हैं। नवरात्रि के अंतिम दिनों में कालिदास अकादेमी का विशाल परिसर भी छोटा पड़ने लगा है।
अध्यक्ष राम भागवत के अनुसार गरबों के प्रति यहां देखते ही बन रहा है। माता की आरती में ही प्रतिदिन हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। इस दौरान अतिथि के रूप में मौजूद परमहंस डॉ. अवधेशपुरी महाराज, सांसद एवं गरबा संरक्षक अनिल फिरोजिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, वरिष्ठ पत्रकार अनिलसिंह चंदेल, अनिल जैन कालूहेड़ा, जितेन्द्र गोयल, धर्मेन्द्र खूबचंदानी, विवेक सोनी, जगदीश पांचाल, ऋषिराज अरोरा, राहुल जाट, एमपी टूरिज्म के अधिकारियों ने माता की आरती की। अपनी हास्य शैली में अनूठे अंदाज में संचालन स्वामी मुस्कुराके ने किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संरक्षक पूर्व मंत्री शिवनारायण जागीरदार, संस्था के सचिव लाला जागीरदार, कोषाध्यक्ष उमेश चौहान, उपाध्यक्ष राजेश जारवाल, मुकेश यादव, गोविंद सोलंकी, आशीष जैन, योगेश ठाकुर, आजाद ठाकुर, शैलेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, कुलदीप गेहलोत, वीरेन्द्र जाट, कन्हैयालाल वर्मा, महेन्द्र सोलंकी, प्रतीक पंकज भारती, संजय दिवटे आदि मौजूद रहे।